किशनगढ़

Kishangarh: कॉलोनीवासियों ने किया थाने पर प्रदर्शन

Kishangarh- विधायक को भी सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 3:11 PM IST
Kishangarh People protest in police station
Kishangarh: कॉलोनीवासियों ने किया थाने पर प्रदर्शन

मदनगंज-किशनगढ़
नगर के रतना रावत कॉलोनी के निवासियों ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर अनैतिक कृत्य में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाने का घेराव कर शिकायत दी। क्षेत्र में हो रहे अनैतिक कृ त्य को रोकने की मांग की। बाद में क्षेत्रवासी विधायक सुरेश टांक के आवास पर भी गए।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि रतना रावत कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग अनैतिक कृत्य कर रहे है। इनमें एक पुरूष व महिला शामिल है। इस संबंध में उलाहना देने पर महिला और उसका पुरूष साथी क्षेत्रवासियों से लडऩे और मारपीट पर ऊतारू हो जाते है। क्षेत्र के लोगों को धमकाते हैं। पूरणलाल जाड़ोटिया ने बताया कि इस काम में लिप्त लोग बाहर से लड़कियां लेकर आते है। इस वजह से क्षेत्र में कई तरह के लोगों का आनाजाना लगा रहता है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इस बारे में टोकने पर ये लोग अपनी जान-पहचान की धौंस जमाते है। ज्ञापन पर मुकेश मेघवाल, रमेश रेगर, कैलाशचंद, पार्वती बसंत, रेखा किराडिय़ा सहित कई लोगों का हस्ताक्षर किए।
-विधायक को दिया ज्ञापन
बाद में क्षेत्रवासी विधायक सुरेश टांक के आवास पर गए। यहां विधायक को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने भी जमकर शिकायतें की।

Updated on:
24 Nov 2019, 3:11 PM IST
Published on: