वाहनों, जेवरातों, होम अपलाइसेंस की बड़ी बुकिंग
मदनगंज-किशनगढ़.
दीपावली के उपलक्ष्य में शुकरवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इस अवसर पर धनतेरस को लेकर नगर में उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में गुरुवार को काफी भीड़ रही। सुबह से खरीददारी का दौर शुरू हो गया जो रात तक जारी रहा। प्रमुख बाजारों और अन्य क्षेत्रों में लोग दीपक, लक्ष्मी पाना और अन्य सामान खरीददारी करते दिख रहे हैं। दीपावली पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर रविवार को घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्यापारियों को सभी क्षेत्रों में करीब सौ करोड़ से अधिक रुपए के कारोबार की उमीद है।
मदनगंज सहित पुराना शहर, नया शहर और अन्य बाजार में लक्ष्मी पाना, मिट्टी के साधारण और सजावटी दीपक, मोमबत्तियां, खीली-फूले की अस्थाई दुकानें खुल गई हैं। सड़कों पर दुकानें लगी है। रंग-बिरंगे फूल, पोस्टर, लाइटें भी खूब बिक रही है।
दुकानों पर भी रही रौनक
मुय बाजार, ओसवाली मोहल्ला, बालाजी मंदिर, शहर स्थित कटला बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सुबह जल्दी दुकानें खुल रही है। कार्य की अधिकता के कारण दुकानदार देर रात तक दुकानें मंगल कर रहे है। साड़ी, रेडिमेड कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रिॉनिक आइटम की दुकानों पर ग्राहकों का मोलभाव भी जारी है। ऑटोमोबाइल डीलर्स के यहां भी धनतेरस और दिवाली के लिए वाहनों की बुकिंग की गई है। वहीं डीलर्स ने अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवाकर रखा है। ताकि तुरंत डिलीवरी चाहने वाले को मौके पर ही वाहन दे दिया जाए।
धनतेरस के लिए सजे बाजार
बड़े और छोटे व्यापारियों, डीलर्स को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उमीद है। इसके लिए व्यवसाइयों ने अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवाया है। इनमें फ्रिज, एलईडी, मोबाइल, वॉशिंग मशीन, गीजर, सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण, रेडिमेड कपड़े, साडिय़ां, बर्तन, इलेक्ट्रिॉनिक लाइट, सजावटी और कांच के सामान शामिल हैं। उन्हें शुक्रवार को धनतेरस के अलावा शनिवार को छोटी दिवाली और रविवार को दिवाली पर भी खरीददारी की उमीद है। हालांकि कुछ श्रेणियों में ऑनलाइन के कारण दबाव है।
खरीददारी पर गिट-ऑफर
दिवाली सीजन में कंपनियों और व्यापारियों की ओर से कई आकर्षक गिट और ऑफर भी दिए हैं। कई प्रतिष्टि उत्पाद कपनियों ने सोने-चांदी के सिक्के, गिट हैपर, ईनामी कूपन का सहारा लिया है। वहीं ग्राहकों की सुविधार्थ आसान किश्तों पर सामान खरीदने की स्कीम भी जारी हुई हैं।
मिठाई बनाने का कार्य जोरों पर
उधर मिठाईयों की दुकानों पर पैकिंग का कार्य जारी है। कारीगर दिन-रात काम कर मिठाईयां तैयार करने में जुटे है। गोगाराम गुर्जर ने बताया कि बाजार में काजू कतली, मखनबड़े, गुलाब जामुन, मूंग की बर्फी की अच्छी डिमांड है।
बाजारों में हुई सजावट
ग्राहकों की आकर्षित करने के लिए बाजार में दुकानदारों ने दुकानों को बाहर सजावट करवाई है। वहीं मंदिरों, होटलों, रेस्टोरेन्ट, और कई लोगों ने अपने घरों के बाहर भी सजावट की है।