किशनगढ़

central university : 42 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे गोल्ड मेडल

केंद्रीय विवि. का दीक्षांत समारोह 3 को, इसरो चीफ होंगे मुख्य अतिथि
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2019, 8:40 PM IST
central university : 42 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे गोल्ड मेडल
central university

कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी जारी
मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (central university)का छठा दीक्षांत समाारोह 3 दिसम्बर को आयोजित होगा। इसमें 42 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि इसरो प्रमुख डा.के. सीवान (Isro chief) होंगे।
बांदरसिंदरी स्थित विश्वविद्यालय के सभागार में प्रात: 10.30 बजे होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति डॉ. के. कस्तूरीरंगन करेंगे और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी जारी है।
परीक्षा तिथि टकराई
दो से चार दिसम्बर तक नेट की परीक्षा है। तीन दिसम्बर को इकोनॉमिक्स और स्टेटिक्स विभाग का नेट का एग्जाम है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दीक्षान्त समारोह में आने में कठिनाई सामने आ सकती है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल के पूर्व सदस्य मुकेश खारवाल का कहना है कि पूर्व में यह कार्यक्रम 9 नवम्बर को आयोजित किया जाना था किंतु ऐन वक्त पर तिथि बदलने से कई छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Published on: