किशनगढ़

Rape : पत्नी से दुराचार के आरोपी का अपहरण, मांगी तीन लाख रुपए की फिरौती

अपहरण के आरोपी दोनों भाई व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार,अपहरण और दुराचार के आरोप में मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 2:10 AM IST
Rape, Kidnapping, ransom of Rs 3 lakh
Rape : पत्नी से दुराचार के आरोपी का अपहरण, मांगी तीन लाख रुपए की फिरौती

मदनगंज-किशनगढ़. मदनगंज थाना क्षेत्र में महिला से दुराचार करने वाले एक युवक का महिला के पति और देवर ने अपहरण कर लिया। उन्होंने तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों जनों और दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से अपहरण करने और दूसरे पक्ष की ओर से विवाहिता से दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


मदनगंज थाना सीआई राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि शनिवार को अजमेर कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत (25) का हरमाड़ा निवासी दो जनों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने युवक के परिजन से तीन लाख रुपए फिरौती की मांग की।

इस दौरान पुष्पेन्द्र की बहन ने टॉडगढ़ थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने किशनगढ़ सीओ गीता चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मदनगंज थाना सीआई खंडेलवाल, किशनगढ़ थाना सीआई सुरेन्द्र सिंह जोधा व गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील चौधरी की टीम बनाई।

आरोपियों ने पुष्पेन्द्र के परिजन को तीन लाख रुपए किशनगढ़ बस स्टैंड पर लेकर आने को कहा। उन्होंने रुपए नहीं पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मदनगंज थाना सीआई खंडेलवाल मय जाप्ता बस स्टैंड पहुंचे। वहां पर उन्हें कोई नहीं मिला।

पुलिस ने जिस मोबाइल से अपहरण करने का फोन आया था उसे ट्रेस कराया। मोबाइल की लोकेशन काली डूंगरी में खालसा होटल के पीछे की मिली। पुलिस वहां पहुंची तो खेत में तीन जने बैठे मिले। पुलिस ने घेरा बनाकर तीनों जनों को पकड़ लिया।

उसमें पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र बताया। पुलिस दोनों आरोपियों और पुष्पेन्द्र को साथ लेकर रात्रि में सीओ ऑफिस पहुंची। वहां पर तीनों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस ने अपहरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुराचार कर बनाया वीडियो

अपहरण के आरोपी दोनों सगे भाई हैं। इसमें एक भाई की शादी हो गई है, लेकिन उसका गौणा नहीं हुआ। दोनों भाइयों के दादा कि गत दिनों मौत हो गई। इसमें उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी। इस दौरान पत्नी को कई बार फोन पर बात करते देखा।

इस पर उसके पति ने सख्ती से पूछताछ कि तो उसने बताया कि टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र जयपुर स्थित एक होटल में काम करता है। वह उससे कई दिनों से फोन पर बात करता है। उसने बताया कि पुष्पेन्द्र ने ११ जून को किशनगढ़ के गैलेक्सी होटल में बुलाया।

वहां पर उससे दुराचार कर वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसका पति और उसका छोटा भाई आक्रोशित हो गए। उन्होंने शनिवार को पत्नी से पुष्पेन्द्र को फोन करके वापस होटल बुलाया। पुष्पेन्द्र के वहां पहुंचने पर दोनों भाई और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को वहां से गांव भेज दिया।

दोनों भाई पुष्पेन्द्र को लेकर रात्रि में काली डूंगरी चले गए और उसके परिजन को फोन करके ३ लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ दुराचार करने और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Published on: