किशनगढ़

कोचिंग सेंटर पर हो सुरक्षा के पुता इंतजाम

विधायक टांक ने लिखा आयुक्त को पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 7:53 PM IST
Security arrangements should be made at the coaching center
कोचिंग सेंटर पर हो सुरक्षा के पुता इंतजाम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. नगर में बिना सुरक्षा उपायों के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स, जर्जर भवन सहित अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर विधायक सुरेश टांक ने नगर परिषद आयुक्त विकास कुमावत को पत्र लिखा है। विधायक टांक ने आयुक्त को लिखे खत में बताया कि विभिन्न स्थानों पर बड़ी संया में कोचिंग सेन्टर चल रहे है। इन सेन्टर्स पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इनमें पार्किंग, आपातकालीन निकास, अग्निशमन सहित सुरक्षा के कई उपाय नहीं किए गए है। इसके चलते अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के प्रति आशंकित रहते है। कई कोचिंग सेन्टर मकानों में चल रहे है। यहां पढऩे आने वाले विद्यार्थियों की ओर से सड़क पर वाहन खड़े करने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर भवनों में ही कोचिंग सेंटर की अनुमति दी जानी चाहिए और सुरक्षा इंतजाम नहीं करने वाले संस्थानों को सीज करना चाहिए। उन्होंने अभिभावको से भी सुरक्षा इंतजाम वाले संस्थानों पर बच्चों को भेजने का आह्वान किया है। विधायक सुरेश टांक ने बताया कि नगर में विभिन्न जर्जर भवनों को हटाने को लेकर लेकर आदेश जारी हो चुके है। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई। यदि बारिश में कोई भवन गिर गया तो जनहानि हो सकती है। लेकिन नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित डेयरी बूथों को अनयत्र स्थानांतरित करने को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह चारा बेचने वालो पर कार्रवाई कर उन्हें गौशालाओं के पास चारा बेचने के लिए पाबंद करना चाहिए। विधायक टांक ने आयुक्त से जल्द कार्रवाई करने और सख्ती दिखाने के निर्देश दिए है, ताकि किसी को फीजूल में परेशानी न हो और नागरिकों को राहत भी मिले

Published on: