कोलकाता

पेटीएम पेमेंट के नाम पर 6 हजार की ठगी

पेटीएम पेमेंट के नाम पर 6 हजार की ठगी
less than 1 minute read
Mar 14, 2020
पेटीएम पेमेंट के नाम पर 6 हजार की ठगी
पेटीएम पेमेंट के नाम पर 6 हजार की ठगी

पेटीएम पेमेंट के नाम पर 6 हजार की ठगी

- गोलाबाड़ी का मामला

हावड़ा
गोलाबाड़ी थाना इलाके के एसी मार्केट के समीप डबसन रोड में पान दुकानदार से 6 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त उमेश कुमार चौरसिया ने गोलाबाड़ी थाने में लिखित तौर पर शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि बाइक सवार दो युवकों ने उससे ६, ३०० रूपए की सिगरेट, पान मसाला, जर्दा खरीदा। पेटीएम से पेमेंट करने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने सामान दे दिया। दोनों ने उसके सामने पैसे ट्रांसफर करने का स्वांग रचा। वह उनके झांसे में आ गया। दोनों सामान लेकर चले गए। राशि उसकेखाते में नहीं आई। दुकानदार को ठगी का शिकार बनने का संदेह हुआ।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त दुकानदार उमेश ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस प्रयास करेगी तो आरोपियों की पहचान हो सकती है।

Published on:
14 Mar 2020 11:04 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पांच विशेष अदालतें बनाने के दिए निर्देश

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, साजिश रचने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

तसलीमा नसरीन की किताब ‘द्विखंडित’ पर क्यों हुआ था इतना विरोध? छोड़ना पड़ा था कोलकाता; 19 साल बाद वापस लौटी

West Bengal Terrorist Arrest : पश्चिम बंगाल में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल: घर से निकले 28.5 करोड़ और 15 किलो सोना, अलमारियों में छिपा था खजाना, डकैती जांच में खुला राज