कोलकाता

जादवपुर में स्कूटी चालक व उसके साथ की महिला की पिटाई की

महानगर के जादवपुर में फिर एक बाद ऑटो चालकों की दबंगई सामने आयी है। शनिवार सुबह 10.10 बजे जादवपुर के 8बी, ऑटो स्टैंड से कुछ दूरी पर यह घटना घटी।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 3:37 PM IST
kolkata west bengal
जादवपुर में स्कूटी चालक व उसके साथ की महिला की पिटाई की

महानगर के जादवपुर में फिर एक बाद ऑटो चालकों की दबंगई सामने आयी है। शनिवार सुबह 10.10 बजे जादवपुर के 8बी, ऑटो स्टैंड से कुछ दूरी पर यह घटना घटी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जादवपुर 8बी स्टंैड रोड के पास एक ऑटो चालक व स्कूटी चालक के आमने-सामने आ जाने के कारण विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें हाथापाई हो गई। स्कूटी चालक के साथ एक महिला भी थी। दोनों में हो रहे झगड़े में ऑटो चालक को बचाने के लिए स्टैंड के सभी ऑटो चालक वहां आ गए व स्कूटी चालक को बुरी तरह से पीट दिया। युवक के आंख व मुंह में गंभीर चोट लगी है। स्कूटी चालक ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी ऑटो चालक को रिहा करने की मांग पर ऑटो यूनियन की ओर से 8बी बस स्टैंड से टालीगंज रूट की ऑटो सेवा बंद दी गई। ऑटो यूनियन की मांग थी कि जब तक उनके साथी को नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक इस रूट में ऑटो बंद रहेंगे।

ऑटो चालक ने स्कूटी सवार को दी कुचलने की धमकी

स्कूटी सवार का आरोप है वह सही रूट से जा रहा था। तभी समाने से आ रहे ऑटो के चलाक ने धमकी देते हुए कहा कि हट जाओ नहीं, तो कुचलकर निकल जाएंगे। उसके बाद जब वह ऑटो चालक को रोका तो ऑटो चालक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि स्कूटी पर एक महिला भी थी, आटो चालकों ने महिला की भी पिटाई की। वहीं ऑटो चालक का आरोप है कि स्कूटी सवार गलत रूट से आ रहा था। जब सामने आ गया तो उसे हटने को कहा, मारपीट की कोई घटना नहीं घटी है।

सारे दिन परेशान हुए यात्री

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ऑटो सेवा बंद होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। सप्ताह के अंतिम दिन दफ्तर व विभिन्न कामों के लिए निकले लोगों को बस व दूसरे यातायात विकल्पों का सहारा लेना पड़ा। सारे दिन ऑटो सेवा बंद रही। ऑटो यूनियन के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए सेवा चालू ही नहीं की।

Updated on:
28 Oct 2018, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बंगाल के ER में ‘किराए के इंटर्न’! व्हाट्सएप पर 200-600 रुपये प्रति घंटे में बिक रही हैं मेडिकल ड्यूटी

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, CM सुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को दी खुली छूट

‘बंगाल में सरकार नहीं, गुंडे चला रहे राज!’ अभिषेक बनर्जी के घर हमले के दावे पर भड़के RJD सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पुलिस पर हाथ उठाया तो सीधे जेल भेजे जाएंगे! सीएम सुवेंदु की दो टूक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार भी लड़ेगी केस