कोलकाता

कोलकाता में 16 को अनशन पर बैठेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद अधीर रंजन चौधरी 16 अप्रेल को धर्मतल्ला के निकट रानी रासमणि एवेन्यू में अनशन पर बैठेंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 10:05 PM IST
kolkata west bengal

- पंचायत चुनाव में हिंसा का मामला
कोलकाता.

पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा के खिलाफ राज्य की राजनीति उफान पर है। कांग्रेस, वाममोर्चा, भाजपा समेत अन्य विरोधी पार्टियां सत्तारूढ़ दल तथा राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मुखर हैं। शांतिपूर्वक और निर्विघ्र पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद अधीर रंजन चौधरी 16 अप्रेल (सोमवार) को कोलकाता में धर्मतल्ला के निकट रानी रासमणि एवेन्यू में अनशन पर बैठेंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पार्टी के कई विधायक, निवर्तमान पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न शाखा संगठनों के नेता व कार्यकर्ता अनशन स्थल पर उपस्थित होंगे। उधर, नामांकन के दौरान हिंसा के खिलाफ दायर याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला भी आने की उम्मीद है। 16 अप्रेल तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने संबंधी एकल पीठ के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर खण्डपीठ में सुनवाई होनी है। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया स्थगित रखने को लेकर शुक्रवार एक निर्देश जारी किया है।

कोलकाता में मोमबत्ती जुलूस आज-
प्रदेश कांग्रेस ने कश्मीर व उन्नाव में दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ शनिवार को कोलकाता में मोमबत्ती जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। जुलूस में शामिल लोग सियालदह स्टेशन के निकल कर एस.एन. बनर्जी रोड होते हुए धर्मतल्ला तक जाएंगे।
विमान ने किया मुख्यमंत्री पर प्रहार-
वाममोर्चा चेयरमैन विमान बोस ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वाम दलों को रात 12 बजे के बाद हड़ताल बुलाने की सलाह दे रही हैं। इस तरह की टिप्पणी मुख्यमंत्री के मुंह से शोभा नहीं देती। माकपा राज्य मुख्यालय अलीमु²ीन स्ट्रीट में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में विमान ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल में शामिल होकर वामदलों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि माकपा के नेतृत्व में वाममोर्चा समेत दूसरे वाम संगठन की ओर से 16 अप्रेल को कोलकाता में जुलूस का आयोजन किया गया है। जुलूस के माध्यम से वाम दल तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी भावी रणनीति की घोषणा करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल के ER में ‘किराए के इंटर्न’! व्हाट्सएप पर 200-600 रुपये प्रति घंटे में बिक रही हैं मेडिकल ड्यूटी

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, CM सुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को दी खुली छूट

‘बंगाल में सरकार नहीं, गुंडे चला रहे राज!’ अभिषेक बनर्जी के घर हमले के दावे पर भड़के RJD सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पुलिस पर हाथ उठाया तो सीधे जेल भेजे जाएंगे! सीएम सुवेंदु की दो टूक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार भी लड़ेगी केस

अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले के दावे पर अधीर रंजन चौधरी का तंज, बोले- ‘बंगाल की संस्कृति को कलंकित किया जा रहा’