कोलकाता

अग्निमित्रा पॉल ने इस लिए की तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बुधवार को बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारणी अध्यक्ष मनिरूल इस्लाम और उनके लोगों पर एक गृहणी पर हमला करने और उसे शारीरिक तौर से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
less than 1 minute read
अग्निमित्रा पॉल ने इस लिए की तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी की मांग
अग्निमित्रा पॉल ने इस लिए की तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

क्यों बसीरहाट में गृहवधू पर किया हमला

कोलकाता
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बुधवार को बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारणी अध्यक्ष मनिरूल इस्लाम और उनके लोगों पर एक गृहणी पर हमला करने और उसे शारीरिक तौर से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उक्त महिला भाजपा समर्थक की पत्नी है।
उक्त महिला पर हमला और उसे शारीरिक तौर से प्रताडि़त किए जाने की खबर मिलते ही प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इस दिन बसीरहाट के हाड़वा के रहने वाली उक्त महिला के गांव गई और उससे मुलाकात कर उसे उसके साथ पार्टी के खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे हाड़वा थाना जाकर पुलिस अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन दिया और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उक्त महिला पर तृणमूल कांग्रेस को शारीरिक तौर से प्रताडि़त किया, क्योंकि उसका पति भाजपा समर्थक है। यह लोकतंत्र का हनन है।

Updated on:
26 Jun 2020 03:05 am
Published on:
26 Jun 2020 09:32 am