कोलकाता

खाद्यमंत्री की गाड़ी से भिड़ी ऑटो

- माध्यमिक के 3 विद्यार्थी घायल - मंत्री ने परीक्षाकेन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की

less than 1 minute read
kolkata west bengal
खाद्यमंत्री की गाड़ी से भिड़ी ऑटो

साल्टलेक . अब राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार बनना पड़ा है। नियम तोड़कर उनके काफिले में ऑटो घुस आया। बताया जाता है कि ऑटो ने मल्लिक के आधिकारिक वाहन को टक्कर भी मारी। जिसमें माध्यमिक के तीन विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद थे। तीनों विद्यार्थियों को मंत्री ने खुद परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। साथ ही घायल अभिभावकों की चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक किसी कार्य से साल्टलेक जा रहे थे। पीएनबी मोड़ के निकट उनके काफिले में नियम तोड़कर ऑटो चला आया और मंत्री की गाड़ी से जा भिड़ा। जिससे उनके सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार तीन विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ थे जिनको चोट भी लगी। उनको माध्यमिक परीक्षा के केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था मंत्री ने की। उन्होंने कहा कि ऑटो में बहुत अधिक यात्री सवार थे जिसके कारण ही संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना घटी। ऐसी घटनाएं न घटे इसके लिए ऑटो चालकों में जागरूकता की जरूरत है।

Published on:
13 Feb 2019 01:26 pm
Also Read
View All
Mamata Banerjee को फिर लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश, ऋतब्रत बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस से बगावत पर आ गया शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, बोले- मुश्किल समय में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोडूंगा

TMC: बंगाल में एक बार फिर टीएमसी नेता पर फेंके गए अंडे, पुलिस की मौजूदगी में सुकुमार दत्ता को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेरा

Revolt in TMC: तृणमूल कांग्रेस में खटपट, कल्याण बनर्जी का खुला विद्रोह, ममता से कहा- अभिषेक की चली तो अलग हो जाऊंगा

‘TMC का कांग्रेस में विलय हुआ तो डूब जाएगी राहुल गांधी की नैया’, अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल