कोलकाता

मतगणना में जबर्दश्ती करने के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी भाजपा

जीतने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटों ने दोबारा मतगणना करवाया और गड़बड़ी कर भाजपा उम्मीदवारों को हरा दिए।
2 min read
Kolkata
मतगणना में जबर्दश्ती करने के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी भाजपा

करेगी जिला परिषदों के दोबारा मतगणना करने की मांग
कोलकाता

प्रदेश भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से पंचायत चुनाव के मतगणना में दबर्दश्ती गड़बड़ी करने अपने उम्मीदवारों को जीताने के विरोध में हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। उसका आरोप है कि जिला परिषद के वोटों की गिनती में गड़बड़ी की गई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायन्तन बसु ने कहा कि इस लिए वह इसकी जांच कराने और फिर से मतगणना कराने की मांग को ले कर हाई कोर्ट जाएगी। सायन्तन बसु ने कहा कि पंचायत चुनाव और पंचायत समिति में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिला परिषद के अनेक सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के जीतने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटों ने दोबारा मतगणना करवाया और उसमें गड़बड़ी कर भाजपा उम्मीदवारों को हरा दिए। बहुत जगहों पर रात को ही तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों ने भाजपा के काउंटिंग एजेंटों को मार कर भगा दिया और खुद ही गिनती कर अपने उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया था। प्रदेश भाजपा इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी और कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने और जिला परिषद वोटों की फिर से गिनती करने की मांग करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ठीक के मतगणना होने पर भाजपा कम से कम चार से पांच जिला परिषद जीत सकती थी।

-----------------

2019 में होगा भाजपा का सफाया -जद (एस )
कोलकाता.
जनता दल- सेक्यूलर के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की कांग्रेस और जद-(एस) के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की योजना पर विराम लगा दिया। भाजपा को अपने किए की सजा मिल गई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर देश के सभी राज्यपाल नतमस्तक होकर काम कर रहें हैं। भाजपा के ऐसे अनैतिक कदम को देश के काले अध्याय के रूप में लिखा जायेगा।

Published on:
19 May 2018 10:55 pm
Also Read
View All
तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल के पूर्व बॉडीगार्ड पर शिकंजा, फ्लैट से 800 ग्राम सोना और लाखों की नकदी मिली

‘वंदे मातरम’ विवाद पर अब बंगाल के सीएम की एंट्री, सोनिया गांधी पर बरसे शुभेन्दु अधिकारी, बोले- ‘पूरे बंगाल में गुस्सा, कांग्रेस माफी मांगे’

‘रात में परिवार के साथ खाना खाया, व्यवहार में कुछ भी असामान्य नहीं था’, पूर्व TMC विधायक आशीष बनर्जी के भाई का बयान

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता और उनके 24 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, कार से लौट रहे थे घर

‘बेहतर स्कूल मांगने पर हत्या बर्दाश्त नहीं’: बंगाल की घटना पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा, CJP की टीम भेजी