कोलकाता

Bengal: इतने कार्यकर्ताओं के मारे जाने पर भाजपा सड़क पर

कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 180 कार्यकर्ताओं के मारे जाने के विरोध में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के हमलों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल बचाओ अभियान के तहत आंदोलन किया

less than 1 minute read
Aug 09, 2021
Bengal: इतने कार्यकर्ताओं के मारे जाने पर भाजपा सड़क पर

बंगाल बचाओ अभियान के तहत आंदोलन किया
कोलकाता. कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 180 कार्यकर्ताओं के मारे जाने के विरोध में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के हमलों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल बचाओ अभियान के तहत आंदोलन किया। राज्य के विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकालीं। सड़कों पर उतरने के थोड़ी देर बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं में से कई को पुलिस ने कोविड-19 के मद्देनजर आपदा प्रबंधन कानून लागू होने का हवाला देकर हिरासत में ले लिया।
--
यहां इतने को हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना में सात भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसी तरह की खबरें राज्य के अन्य हिस्सों से भी मिली हैं। अधिकारी ने कहा कि हमारे पास अभी कोई सही आंकड़ा नहीं है। आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन करने के आरोप में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया।
--
जारी रहेगा यह: भाजपा
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि उन्होंने और अन्य कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की हिंसा में भाजपा के 180 कार्यकर्ताओं के मारे जाने और पुलिस के कार्रवाई न करने के विरोध में मध्य कोलकाता स्थित पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय से मार्च निकाला। राज्य में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कदम उठाया जो शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।

Published on:
09 Aug 2021 11:23 pm
Also Read
View All