
तृणमूल कांगेस के गुण्डों ने किया हमारे पार्टी कार्यकर्ताओे पर किया हमला- शुभ्रांशु रॉय
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले मेें भाजपा के एक कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डाला। यह घटना शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर में उस समय हुई, जब भाजपा कार्यकर्ता राज्य की ममता बनर्जी की सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ आर नय अन्याय प्रचार अभिान चला रहे थे। तभी इलाके में लोगों तक राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए द्वारे-द्वारे सरकार अभियान चला रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझ गए और थोड़ी ही देर में दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सैकत भवाल की मौत हो और पार्टी के अन्य छह कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रदेश भाजपा ने जारी बयान जारी कर कहा कि शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के हालिशहर में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता सैकत भवाल की निर्मम हत्या कर दी।
तृणमूल कांगग्रेस भाजपा में शामिल हुए स्थानीय विधायक शुभ्रांशु रॉक ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडा ने शान्तिपूर्ण आर नय अन्याय अभियान चला रहे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता सैकत भावाल को पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और अन्य छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।