कोलकाता

कोरोना: हावड़ा निगम की स्वास्थ्य टीम सक्रिय

कोरोना: हावड़ा निगम की स्वास्थ्य टीम सक्रिय
2 min read
Mar 14, 2020
कोरोना: हावड़ा निगम की स्वास्थ्य टीम सक्रिय
कोरोना: हावड़ा निगम की स्वास्थ्य टीम सक्रिय

कोरोना: हावड़ा निगम की स्वास्थ्य टीम सक्रिय

- विदेशों से आने वालों की बनाई जा रही सूची
हावड़ा

हावड़ा नगर निगम कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इन दिनों सक्रिय है। हावड़ा शहर में जो भी लोग विदेशों से आ रहे हैं उनकी पहचान करने व उनके बारे में जानकारी हासिल करने में निगम जुट गया है। हावड़ा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित उन पर निगरानी रखी जा रही है। निगम के आयुक्त बिजिन कृष्ण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। प्रत्येक अंचल में ऐसे लोगों के बारे में जानकारी ले रही है जो विदेश भ्रमण कर हावड़ा शहर में लौटे हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचने के उपाय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में डॉक्टरों के साथ एक कार्यशाला पहले ही आयोजित की जा चुकी है। हावड़ा नगर निगम ने आईएमए से इस विषय को लेकर विस्तृत चर्चा की है और जानकारी ली गई है। इसको रोकने के लिए क्या क्या उपाय किए जाए। इसके अलावा, जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उनके लिए नियमित सूची बनाई जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए हावड़ा नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हावड़ा शहर के निवासियों से लगातार संपर्क कर रहा है जो पहले ही विदेश से शहर आ गए हैं। उनमें किसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो निगम तत्काल उनके उपचार की व्यवस्था करेगा। आयुक्त ने यह भी कहा कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता बरतने का निर्देश दिया गया है। निगम की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक इलाके में सर्वे कर रही है। एक सूची भी तैयार कर रही है। जो हावड़ा निवासी उन देशों से आए हैं जहां कोरोना का प्रकोप है।

Published on:
14 Mar 2020 11:21 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पांच विशेष अदालतें बनाने के दिए निर्देश

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, साजिश रचने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

तसलीमा नसरीन की किताब ‘द्विखंडित’ पर क्यों हुआ था इतना विरोध? छोड़ना पड़ा था कोलकाता; 19 साल बाद वापस लौटी

West Bengal Terrorist Arrest : पश्चिम बंगाल में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल: घर से निकले 28.5 करोड़ और 15 किलो सोना, अलमारियों में छिपा था खजाना, डकैती जांच में खुला राज