कोलकाता

कोरोना वायरस: बंगाल से लगने वाली बांग्लादेश-भूटान सीमा सील

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए पश्‍चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश और भूटान के साथ लगती राज्‍य की सीमा को सील कर दिया है। भारत की ओर से जयगांव में बॉर्डर गेट पर तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारत से भूटान जाने वाले पर्यटकों व सामान के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। उधर बांग्लादेश सीमा से सटे पेट्रापोल बॉर्डर गेट को भी सील कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 7:45 PM IST
कोरोना वायरस: बंगाल से लगने वाली बांग्लादेश-भूटान सीमा सील
कोरोना वायरस: बंगाल से लगने वाली बांग्लादेश-भूटान सीमा सील

कोलकाता

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए पश्‍चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश और भूटान के साथ लगती राज्‍य की सीमा को सील कर दिया है। भारत की ओर से जयगांव में बॉर्डर गेट पर तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारत से भूटान जाने वाले पर्यटकों व सामान के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। उधर बांग्लादेश सीमा से सटे पेट्रापोल बॉर्डर गेट को भी सील कर दिया गया है। पर्यटकों व सामान के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी गई है।भूटान ने हाल में ही अलीपुरदुआर जिला प्रशासन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें सूचना दी गई है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पर्यटन व व्‍यापारिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। एक अमेरिकी पर्यटक को जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद हिमालयी क्षेत्र में इस माह की शुरुआत में ही विदेशियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

--
बिनागुड़ी में क्वारंटाइन सुविधा

दूसरी तरफ कोरोना के खतरे से निपटने के लिए सेनाओं ने अपने अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना ने राज्य के बिनागुड़ी में क्वारंटाइन सुविधा विकसित की हैं, इसमें तीन सौ लोगों को रखने के इंतजाम किए गए हैं। वहां सेना के चिकित्सा स्टाफ एवं अन्य कर्मी तैनात किए गए हैं। इस केंद्र पर 60-100 तक सैन्यकर्मी और चिकित्सा स्टाफ को तैनात किया गया है।

Published on: