20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने दर्ज कराई ‘ज़ीरो एफआईआर’

बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने दर्ज कराई ‘ज़ीरो एफआईआर’

Abhishek Banerjee's Decision Against BJP: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कदम उठाया है। क्या है यह कदम? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 7:22 PM IST

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी (Photo - ANI)

टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) आज, शुक्रवार, 20 नवंबर को कोलकाता के गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में पेश हुए। 31 अक्टूबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में बनर्जी के खिलाफ दर्ज एक नई एफआईआर के सिलसिले में वह पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। यह एफआईआर उनके द्वारा पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। हालांकि इस दौरान बनर्जी ने बीजेपी (BJP) नेताओं के खिलाफ भी एक कदम उठाया।

बीजेपी नेताओं के खिलाफ बनर्जी ने दर्ज कराई 'ज़ीरो एफआईआर'

बनर्जी ने गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं के खिलाफ एक नई 'ज़ीरो एफआईआर' दर्ज कराई है। उनके वकील अर्को नाग ने इस मामले में मीडिय से बात करते हुए कहा, "आज अभिषेक बनर्जी ने गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में एक 'ज़ीरो एफआईआर' दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि पिछले 5-6 सालों में शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari), दिलीप घोष (Dilip Ghosh) और सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने कई बार पुलिस को चेतावनियाँ दी हैं और मीडिया के सामने ऐसे बयान दिए हैं, जिनमें अभिषेक बनर्जी और सरकार दोनों को निशाना बनाया गया है। इन घटनाओं पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पर कार्रवाई होनी चाहिए और यह ज़ीरो एफआईआर इसी बात को सुनिश्चित करने के लिए दर्ज कराई गई है। अब देखना होगा कि गिरीश पार्क पुलिस अपनी विशेषज्ञता के साथ इसे कैसे संभालती है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी से जुड़े मामले में अपनी यह विशेषज्ञता दिखाई है और हमें पूरा भरोसा है कि अभिषेक बनर्जी की इस नई शिकायत के मामले में भी वो वैसी ही विशेषज्ञता दिखाएंगे।"

क्या है 'ज़ीरो एफआईआर'?

'ज़ीरो एफआईआर' भारत में एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी पुलिस स्टेशन में किसी अपराध की शिकायत दर्ज करा सकता है, भले ही घटना उस थाने के क्षेत्राधिकार में न हुई हो। इसे अस्थायी रूप से ज़ीरो नंबर दिया जाता है और बाद में इसे संबंधित थाने को ट्रांसफर कर नियमित एफआईआर बना दिया जाता है।