कोलकाता

बिहार के जदयू नेता पर फायरिंग का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार

पटना एसटीएफ की टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से दबोचा
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 7:00 PM IST
बिहार के जदयू नेता पर फायरिंग का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार
बिहार के जदयू नेता पर फायरिंग का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार

कोलकाता

बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता प्रिंस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले सरगना राहुल यादव को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पटना एसटीएफ की टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा। उसे ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले जाया जाएगा।
एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोचा।
----
बिहार पुलिस ने मांगी थी मदद
बिहार पुलिस ने भोजपुर के कुख्यात व पचास हजार के ईनामी अपराधी राहुल यादव को पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस की मदद मांगी थी। भोजपुर में जदयू नेता प्रिंस की हत्या की नीयत से उस पर गोलियों की बौछार करने का आरोप है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रिंस के करीबी मिथुन की मौत हो गई थी। इसके साथ ही वह कई हत्याओं का आरोपी रहा है।
-----
कोलकाता में छुपा था
घटना के बाद वह कोलकाता आकर छिपकर रह रहा था। कोलकाता से ही वह अपने गुर्गों के जरिये अपराध संचालित कर रहा था। एसटीएफ उसके गुर्गों के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जदयू नेता पर फायरिंग के मामले में आरोपी रहे बिट्टू राय, सुमन राय, ऋषिकेश चौधरी एवं नवीन उपाध्याय को पहले ही पटना एसटीएफ ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया था। सरगना राहुल यादव फरार था। तब सेे राहुल कोलकाता में ही छिपकर रह रहा था। कोलकाता से ही वह अपने गुर्गों की मदद से रंगदारी वसूल रहा था। सूत्रों की मानें तो राहुल कोलकाता में काफी पहले से ही अपना पैठ बना रखा था। यहां वह बिजली मिस्त्री के रूप में छिपकर रहता था।
----
एक माह पहले की थी फायरिंग
एक माह पहले भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने जद यू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में प्रिंस सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे परंतु उनके साथ मिथुन सिंह मौके पर ही मारे गए थे। तब से पुलिस इनलोगों की तलाश कर रही थी। राहुल पर पुलिस मुख्यालय की ओर से गिरफ्तारी के लिए पचास हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य