
पुलिस के दबाव में बदली गई हनुमान चालीस पाठ की जगह - आयोजक
- अब डबसन रोड की जगह हरदत्त राय चमिडिय़ा रोड पर होगा पाठ
हावड़ा.
पुलिस प्रशासन की ओर से बार- बार दबाव देने के कारण व आम जनता की असुविधा को देखते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की जगह में परिवर्तन किया गया है। अब प्रत्येक मंगलवार को हरदत्त राय चामडिय़ा रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समक्ष पाठ होगा।
भाजपा नेता व पाठ के आयोजन से जुड़े उमेश राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लगाए गए प्रतिबंध के कारण पाठ करने वालों को असुविधा हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव के कारण शुरुआत से ही पाठ बंद कराने का प्रयास कर रही थी। पाठ बंद नहीं होगा मंगलवार डबसन रोड की जगह हर दत्त राय चमडिय़ा रोड पर चलता रहेगा।
इससे पहले मंगलवार को हावड़ा एसी मार्केट के डबसन रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष 10 वां सप्ताह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में मंगलवार की शाम को भारी भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे से इलाका गंूज उठा। भारी संख्या में भक्तों ने सडक़ पर बैठकर चालीसा पाठ किया। उसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित जयचन्द्र शास्त्री ने आरती की। प्रसाद वितरण किया गया।