कोलकाता

प्रधानशिक्षक से छीना गया उच्चमाध्यमिक परीक्षा कार्यभार

- मयनागुड़ी के सुभाषनगर स्कूल का मामला- शिक्षक ने कहा षडय़ंत्र किया गया
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 2:38 PM IST
kolkata west bengal

जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी स्थित सुभाषनगर हाईस्कूल में रोज समय से पहले प्रश्नपत्र खोलने तथा स्कूल को टॉप कराने के लिए स्कूल टॉपर को प्रश्न पत्र देने वाले आरोपी प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय से इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा का कार्यभार छीन लिया गया है। उच्च माध्यमिक परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से उन्हें दूर रखा गया है। वहीं आरोपी प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है। स्कूल के कुछ शिक्षक व आस पास के स्कूल शिक्षक ईष्र्यावश उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके स्कूल में छात्रों की संख्या दूसरों की तुलना में अधिक है। इसके साथ शिक्षक ने कहा कि उस दिन माध्यमिक की ओर से कापियां कम आई थी। यही देखने के लिए पैकेट खोला गया था।

कभी भी समय पर नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र
सुभाषनगर हाईस्कूल के शिक्षक हरिदयाल राय ने माध्यमिक शिक्षा पर्षद पर आरोप लगाया कि माध्यमिक परीक्षा के दौरान कभी भी परीक्षा केन्द्र में प्रश्नपत्र समय पर नहीं आए। परीक्षा के न्द्र में प्रश्न पत्र पहुंचने में इतनी देर हो जाती की अगर हम जांच न करें तो समस्या में पड़ सकते हैं। प्रश्नपत्र व कॉपियां कम हो सकती थीं। माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर समय पर प्रश्नपत्र भेजने के दावे झूठे हैं।

इनका कहना है
प्रधान शिक्षक को फिलहाल उच्च माध्यमिक परीक्षा से संबंधित सारी जिम्मेदारियों से दूर रखा गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को शिक्षक हरिदयाल राय को तलब किया गया है। अगर उनपर लगे सारे आरोप साबित होते हैं, तो शिक्षक को कड़ी सजा दी जाएगी।
- कल्याणमय गांगुली, माध्यमिक शिक्षा पर्षद अध्यक्ष

क्या है मामला
जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी स्थित सुभाषनगर हाईस्कूल में स्कूल के प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय रोज समय से पहले प्रश्नपत्र खोलतेे तथा स्कूल को टॉप कराने के लिए स्कूल टॉपर को प्रश्न पत्र भिजवाते। इसके साथ ही छात्र को सभी उत्तर भी बताते थे। निर्धारित समय के 40 मिनट पहले बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र टॉपर के पास पहुंच जाता था। मामले के सामने आने के बाद प्रश्न पत्र देने वाले आरोपी प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय से इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा का कार्यभार छीन लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
“हिंदू हथियार नहीं, तपस्या से जवाब देते हैं”: दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी, अखिलेश और ममता पर एक साथ साधा निशाना

बंगाल में रतन शेख एनकाउंटर की CID करेगी जांच, दिलीप घोष बोले- पुलिस पर गोली चलाने वालों को बख्शेंगे नहीं

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के मंत्री इंद्रनील खान, बोले- सिर्फ विभाजनकारी राजनीति करती है TMC

अनुब्रत मंडल के करीबी टीएमसी नेता अब्दुल करीम खान गिरफ्तार, चुनाव बाद हिंसा के मामले में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

‘मंत्री हैं तो कुछ भी नहीं बोल सकते…’, बंगाल के मंत्री की एक पोस्ट से सियासी हलचल, दिलीप घोष ने भी किया समर्थन