कोलकाता

हेल्प डेस्क बनेगा आम लोगों का मददगार-अरुप राय

हेल्प डेस्क बनेगा आम लोगों का मददगार-अरुप राय

less than 1 minute read
Mar 13, 2020
हेल्प डेस्क बनेगा आम लोगों का मददगार-अरुप राय
हेल्प डेस्क बनेगा आम लोगों का मददगार-अरुप राय

हेल्प डेस्क बनेगा आम लोगों का मददगार-अरुप राय

- शुक्रवार को हुआ निगम में उद्घाटन
हावड़ा

नगर निगम हावड़ा के हेल्प डेस्क का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के सहकारिता मंत्री अरुप राय ने किया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त बिजिन कृष्णा, राम रतन चौधरी मौजूद थे।

कार्यक्रम में अरुप राय ने कहा कि आम जनता को हेल्प डेस्क से विभागों की जानकारी मिल जाएगी। उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। निगम के मुख्य द्वार के पास स्थित डेस्क लोगों का मददगार बनेगा।

निगम आयुक्त बिजिन कृष्णा ने बताया कि पहले निगम का सूचना केन्द्र था। जहां सभी जानकारी नहीं मिलती थी। शुक्रवार को शुरू हुए हेल्प डेस्क से निगम के सभी विभागों, अधिकारियों की जानकारी मिलेगी। आम जनता को लाभ मिलेगा।

भाजपा की ओर से कुछ दिन पूर्व ही निगम के गेट के पास एक हेल्प डेस्क बनाया गया था। जहां निगम के विभिन्न वार्ड में रहने वालों से शिकायत ली गई थी। जिन्हें समाधान के लिए निगम को सौंपा गया था।

Published on:
13 Mar 2020 09:58 pm