कोलकाता

बेलन से पति की हत्या , शव को सेफ्टी टैंक में डाला

शराबी पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने बेलन से पति की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
बेलन से पति की हत्या , शव को सेफ्टी टैंक में डाला
बेलन से पति की हत्या , शव को सेफ्टी टैंक में डाला


दमदम
शराबी पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने बेलन से पति की हत्या कर दी। सबूत छुपाने के लिए शव को सेफ्टी टैंक में डाला दिया। सूत्रों के अनुसार शराबी गणेश दास के साथ उसकी पत्नी के साथ रोज रोज कलह होता था। शुक्रवार की रात को भी वैसा ही कुछ हुआ।रोटी बना रही पत्नी ने बेलन से सिर पर जोरदार वार कर दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। डर से सबूत मिटाने के लिए उस सेफ्टी टैंक में छुपा दिया। दमदम के बेदिया पाड़ा से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम गणेश दास है। दमदम थाना गणेश के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस बेदिया पाड़ा पहुंचे और घर की तलाशी ली। तभी टैंक में गणेश का शव दिखा। वहीं से बेलन भी मिला जिससे हत्या की गई। पुलिस ने गणेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने आरोप को स्वीकार कर लिया है।

Updated on:
18 Aug 2021 09:09 pm
Published on:
18 Aug 2021 09:09 pm