कोलकाता

AJAB_GAJAB : पीएम मोदी से मिलकर अपनी बात नहीं मनवाई तब तक मैं अन्न नहीं खाऊंगी

• •
Updated: 28 May 2025, 2:38 AM IST
Modi Bhakts
चंपत राय से मिलतीं मीकू

कोलकाता. प्रवासी राजस्थानी महिला मीकू तोषावर ने एक अनोखा प्रण लिया है। उन्होंने एक खास मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी करवाने के लिए उनसे मिलने की ठानी है। साथ ही यह भी कि जब तक मोदी उनकी मांग पूरी नहीं कर देते वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगी।

उनका कहना है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी से इस बात का आश्वासन नहीं मिल जाता कि प्राण प्रतिष्ठा दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाएगा, तब तक भोजन में तरल पदार्थों का ही सेवन करूंगी। इस विषय में उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। हालांकि अभी तक पत्र का कोई जवाब नहीं आया, लेकिन मीकू को आशा है कि प्रधानमंत्री उनके पत्र का जवाब जरूर देंगे।

राम दीवाली मनाई जाए

श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला समिति की अध्यक्ष मीकू ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि भगवान राम का वनवास से 14 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर भव्य स्वागत हुआ और उसके बाद से हर साल दीपावली का त्योहार मनाया जाने लगा, तो अयोध्या के राम मंदिर में लगभग 500 वर्षों बाद भगवान राम की वापसी हुई है। अतः पौष सुदी द्वादशी तिथि का दिन हम सभी को राम दीपावली के रूप में हर्षोल्लास से पूजा-अर्चना कर मनाया जाना चाहिए।

लोगों तक जानकारी पहुंचाना

राजस्थान के सीकर जिले से संबंध रखने वाली मीकू का कहना है कि मेरा पहला उद्देश्य प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें इस दिन को त्योहार के रूप में मनाने का प्रस्ताव देना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कारण से मै इसमें सफल नही हो पाऊं तो लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाना चाहती हूं।

राय से बातचीत, योगी को पत्र

हाल ही में कोलकाता से रवाना हुई मीकू ने अयोध्या जा कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे भी इस विषय पर चर्चा कर समर्थन मांगा। मीकू के अनुसार चंपत राय ने उन्हें उचित सहयोग देने का आश्वाशन भी दिया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के जनता दरबार में भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से पत्र दिया है। अब मीकू दिल्ली, जयपुर समेत अन्य जगहों पर लोगों को पत्र देने निकली है।

Updated on:
28 May 2025, 2:38 AM IST
Published on: