कोलकाता

कोलकाता में पवन सिंह और कल्लू का धमाल

नेताजी इंडोर स्टेडियम में हिंदी उत्सव और सम्मान समारोह, ममता ने कहा, जल्द ही बंगाल में हिंदी यूनिवर्सिटी का गठन
2 min read
Sep 08, 2018
kolkata west bengal
कोलकाता में पवन सिंह और कल्लू का धमाल

कोलकाता. भोजपुरी के स्टार अभिनेता व गायक पवन सिंह तथा अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने शुक्रवार शाम अपने नृत्य और गीत से धमाल मचा दिया। निशा पांडे, अजीत आनंद आदि ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सबसे पहले कल्लू ने नईहर से सजनवा कंगनवा ले अइह, सैया चुभुर चुभुर गड़े ओड़चनवा, जबकि पवन सिंह ने लगावेलू जब लिपिस्टक आदि गीतों पर नृत्य कर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। असम में एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर केन्द्र तथा असम में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2 लाख बिहारियों का नाम एक झटके से असम में हटाया गया। वे ऐसा बंगाल में कभी नहीं होने देंगी। ममता ने कहा कि जन्म से वे बंगाली हैं, पर उनके दिल में सभी प्रांतों, मजहब मानने वालों के लिए जगह है। हिन्दी भाषा के विकास में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों पर ममता ने कहा कि कई स्कूल-कॉलेज में हिन्दी की शिक्षा उपलब्ध कराई गई है और जल्द ही हिंदी यूनिवर्सिटी का भी गठन होगा।
--
लिट्टी-चोखा को पसंदीदा व्यंजन बताया
नेताजी इंडोर स्टेडियम में हिंदी उत्सव और सम्मान समारोह में ममता ने कभी छठ पूजा, तो कभी बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा को अपना पसंदीदा व्यंजन बताते हुए तालियां बटोरीं।अपने संबोधन की समाप्ति से पहले ममता ने शेरो-शायरी करते हुए कहा----अंगार मत देखो, रात जितनी भी संगीन होगी, सुबह उतनी रंगीन होगी। समारोह के आरंभ में बिहार की गौैरवगाथा को बखान करने वाली 2 मिनट की डॉक्यूमेेंट्री फिल्म दिखाई गई।

----
गमछा ओढ़ाकर सीएम का सम्मान

राष्ट्रीय बिहारी समाज के अध्यक्ष मणिप्रसाद सिंह ने गमछा ओढ़ाकर सीएम ममता बनर्जी का सम्मान किया। राष्ट्रीय बिहारी समाज के महासचिव राजेश सिन्हा ने संचालन किया। समारोह में मंत्री अरुप राय, साधन पांडेय, मलय घटक, फिरहाद हकीम, शशि पांजा, सांसद सुब्रत बक्शी, विधायक वैशाली डालमिया, विधायक अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में बिहार तथा यूपी के लोग मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

Published on:
08 Sept 2018 09:35 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए