कोलकाता

पाक अधिकृत कश्मीर पर सेना प्रमुख नरवने को कांग्रेस नेता अधीर ने यह दी नसीहत

बेबाक टिप्पणी करने वाले लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर के प्रसंग पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने के बयानों को हथियार बनाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 7:07 PM IST
पाक अधिकृत कश्मीर पर सेना प्रमुख नरवने को कांग्रेस नेता अधीर ने यह दी नसीहत
पाक अधिकृत कश्मीर पर सेना प्रमुख नरवने को कांग्रेस नेता अधीर ने यह दी नसीहत

कोलकाता.
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने पर उनके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नरवने की नसीहत देते हुए कहा कि वह ‘बोलें कम और काम करें ज्यादा।’ सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर रविवार को चौधरी ने नए सेना प्रमुख के संदर्भ में लिखा कि संसद ने पहले ही वर्ष 1994 में पीओके को लेकर सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर दिया था।

सरकार कार्रवाई करने और निर्देश देने के लिए स्वतंत्र है। अधीर ने नरवने से पूछा कि यदि आप पीओके पर कार्रवाई करने के लिए इतने ही इच्छुक हैं, तो मेरी सलाह है कि आप सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) और पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) से बातचीत करें। कम बोलें और ज्यादा काम करें।

उल्लेखनीय है कि जनरल नरवने ने अपने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि संसद चाहे, तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चौधरी ने इससे पहले तब विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने लोकसभा में कहा था कि संसद जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं कर सकती है, क्योंकि प्रदेश का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में लम्बित पड़ा हुआ है। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Published on: