कोलकाता

कोलकाता की सडक़ों पर दौडेंगी ‘लंदन लुक’ की डबल डेकर बसें

पश्चिम बंगाल सरकार ने महानगर की सडक़ों पर फिर डबल डेकर बसें उतारने का निर्णय किया है। इस बार की बसें लंदन जैसी खुली छत वाली होगी।

2 min read
कोलकाता की सडक़ों पर दौडेंगी ‘लंदन लुक’ की डबल डेकर बसें

कोलकाता

कोलकाता के लोग अब लंदन जैसी खुली छत वाली डबल डेकर बस में सफर का लुफ्त उठा सकेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने महानगर की सडक़ों पर फिर डबल डेकर बसें उतारने का निर्णय किया है। इस बार की बसें लंदन जैसी खुली छत वाली होगी। शुरू में सरकार इस तरह की चार-पांच बसें खरीदेगी। परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बावत सर्वे के लिए परिवहन विभाग के सचिव को लंदन भेजा गया था। हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि लंदन जैसी लुक वाली डबल डेकर बसें आम लोगों के लिए चलाई जाएंगी या पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए। उन्होंने कहा कि लंदन स्टाइल की डबल डेकर बस के बॉडी के निर्माण में कितना खर्च आएगा? किस कंपनी से बॉडी बनवाया जाएगा? यह सब अभी तय नहीं हुआ है। बहुत जल्द ही इसके लिए काम शुरू किया जाएगा।

----

कोलकाता में अंग्रेजों ने शुरू की थी डबल डेकर बस सेवा

कोलकाता में पहले डबल डेकर बसें चलती थीं। कोलकाता में डबल डेकर बस सेवा अंग्रेजों ने वर्ष 1926 में शुरू की थी। पहली डबल डेकर बस श्यामबाजार से कालीघाट तक चली थी। कुछ बसें अधिक पुरानी होने के कारण नष्ट हो गई थीं। जो कुछ बची थीं वर्ष 2009 में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर बंद कर दी गई। कोर्ट की ओर से महानगर की सडक़ों से १५ साल पुराने वाहनों को हटाने संबंधी आदेश आने पर राज्य सरकार ने उनकी परिसेवा बंद कर दी थी।

राज्य में 32 हजार सरकारी बसें

पश्चिम बंगाल में 32 हजार सरकारी बसें हैं। विधानसभा में प्रश्र काल के दौरान एक प्रश्र के जवाब में शुभेन्दु अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाममोर्चा सरकार के शासनकाल में राज्य परिवहन निगम के पास कुल 25 हजार बसें थीं। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में 7 हजार बसें खरीदी गई हैं।

---

कोलकाता से पुरुलिया और तारपीठ हवाई सेवा शुरू

परिवहन मंत्री ने सदन को बताया कि बहुत जल्द ही कोलकाता से पुरुलिया और तारापीठ के लिए हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी। पुरुलिया में हवाई अड्डा बनाने का काम शुरू है।

Published on:
25 Jul 2018 09:23 pm
Also Read
View All
‘अब उन्हीं से मांग रहीं सहारा जिन्हें खत्म करना चाहती थीं’- कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

‘शुभेंदु अधिकारी-उनके पिता को गाली देने को कहा’, I-PAC पर बड़ा आरोप, TMC के निलंबित नेता ने बताई हार की 3 वजह

शुभेन्दु सरकार में मंत्री बनते ही दिलीप घोष बोले, ‘पश्चिम बंगाल में लोग डर में जी रहे, अब जल्दी सब ठीक हो जाएगा’

सुवेंदु अधिकारी के बंगाल सीएम की शपथ लेते ही ध्रुव राठी ने बोला हमला, बोले- पहला मुख्यमंत्री जो रिश्वत लेते पकड़ा गया

’24 घंटे में दूसरा बड़ा झटका’: कोहिनूर मजूमदार के बाद अब रिजु दत्ता पर गिरी ममता की गाज