कोलकाता

West Bengal:कोरोना वायरस का दवा बताकर गोमूत्र और गोबर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

उसका नाम शेख मबूद अली है। उस पर धार्मिक भावनाओं को धोखा देने और आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2020, 4:34 PM IST
West Bengal:कोरोना का दवा बताकर गोमूत्र और गोबर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
West Bengal:कोरोना का दवा बताकर गोमूत्र और गोबर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

हुगली
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से बचने के उपाय के तौर पर भाजपा की ओर से शुरू किए गए गोपूजन और गोमूत्र सेवन अभियान को लेकर मचे बवाल के बीच राज्य की राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुगली जिले के डानकूनी से गाय का गोबर और मूत्र बेचने के आरोप में दूध व्यापारी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह सडक़ के किनारे स्थित अपनी दुकान में गाय का गोबर और गोमूत्र बेच रहा था।
उसका नाम शेख मबूद अली है। उस पर धार्मिक भावनाओं को धोखा देने और आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अली ने सोमवार से गो का मलमूत्र बेचना शुरू किया था। पैकेट पर दावा किया गया था कि उत्पाद कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सक्षम है। अली के स्टाल पर भारतीय गायों का मूत्र 300 रुपए प्रति लीटर और गोबर 300 रुपए बेचा जा रहा था।
अली ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 - और दिल्ली और कोलकाता को जोडऩे वाली सडक़ के किनारे एक मेज पर गाय के गोबर और गोमूत्र के जार के पैकेट रखा था। अली का दावा है कि 14 मार्च को हिंदू महासभा द्वारा आयोजित एक गौमूत्र (गोमूत्र) पार्टी से विचार मिला।

Updated on:
17 Mar 2020, 4:34 PM IST
Published on: