कोलकाता

पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप महिला हुई लोगों के गुस्से का शिकार, काटे केश

विवाहेतर संबंधों को लेकर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची है इस आरोप में पड़ोसियों ने महिला को पहले तो पीटा फिर बालों को कट दिया।

less than 1 minute read
पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप महिला हुई लोगों के गुस्से का शिकार, काटे केश


बारासात :
विवाहेतर संबंधों को लेकर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची है इस आरोप में पड़ोसियों ने महिला को पहले तो पीटा फिर बालों को कट दिया। घटना हाबरा थाना क्षेत्र के रौतारा क्षेत्र के बुढेरहाटी गांव की है। खबर मिलते ही पुलिस ने पहुंची और पड़ोसियों के गुस्से से आरोपी महिला को छुड़ाया। इस मामले में महिला के अतिरिक्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वृंदावन मंडल उत्तर 24 परगना के हाबरा के रौतारा का रहने वाला था। उसने 2013 में सोमा से शादी की थी। दंपति की एक 8 साल की बेटी है। गत बुधवार को रहस्यमय तरीके से वृंदावन की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमा पर फूट पड़ा। उनका आरोप है कि पत्नी सोमा ने विवाह इतर संबंध में बाधा उत्पन्न करने के कारण पति की हत्या की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों महिला पर अपना गुस्सा उतारा। इलाके में रहने वाले आशीष मंडल महिला का विवाहेतर संबंध माना जा रहा है। जिससे सोमवार को उनके पति से अनबन शुरू हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारपीट में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही
सोमा को भी गिरफ्तार किया गया उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप है।

Published on:
08 Aug 2021 03:17 pm
Also Read
View All