कोलकाता

दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार

वार्ड 73 का मामला
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2021, 10:19 AM IST
दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार
दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार

कोलकाता
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 73 में कथित रूप से कोलकाता नगर निगम के नल का दूषित पानी पीने से मंगलवार को पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। इसी के साथ यहां जल दूषण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई। मृत शिशु का नाम आरुषी कुमारी है। जानकारी के अनुसार शिशु ‘शशि शेखर बोस रो’ स्थित निगम के श्रमिक आवासन की रहने वाली थी। निगम के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केएमसी क्वार्टर की रहने वाली आयुषी कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे सोमवार को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था और मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गयी। ज्ञात हो कि इसी इलाके में रविवार रात भुवनेश्वर दास (43) की कथित रूप से दूषित पानी पीने से मौत हुई थी, जबकि इसी इलाके में स्थित अलीपुर महिला सुधार गृह में एक महिला कैदी की भी कथित रूप से दूषित पानी से सोमवार को मौत हुई थी। जेल प्रशासन ने यह कहते हुए इस मुद्दे पर कुछ बोलने से मना कर दिया कि निगम के अधिकारी मृत्यु की सटीक वजह का पता लगाने के लिए सुधार गृह आने वाले हैं। वार्ड 73 के कोऑर्डिनेटर रतन मालाकार ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का इलाज विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। ज्ञात हो कि भवानीपुर विधानसभा केंद्र से ही ममता बनर्जी विधायक हैं। वह इसी इलाके में ही रहती हैं। मालूम हो कि 73 नंबर वार्ड में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से वे दूषित पानी पी रहे हैं दूषित पानी पीने से प्रतिदिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। पर निगम अधिकारियों को अब तक इसकी खबर नहीं थी। इस विषय में रतन मालाकार का कहना है कि इलाके में लोग दूषित पानी पी रहे हैं पर अब तक उन्हें इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने नहीं दी थी।

Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बंगाल के ER में ‘किराए के इंटर्न’! व्हाट्सएप पर 200-600 रुपये प्रति घंटे में बिक रही हैं मेडिकल ड्यूटी

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, CM सुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को दी खुली छूट

‘बंगाल में सरकार नहीं, गुंडे चला रहे राज!’ अभिषेक बनर्जी के घर हमले के दावे पर भड़के RJD सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पुलिस पर हाथ उठाया तो सीधे जेल भेजे जाएंगे! सीएम सुवेंदु की दो टूक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार भी लड़ेगी केस