कोलकाता

राम मंदिर का मुद्दा केन्द्र की विफलता छुपाने की कोशिश-थरूर

कहा, भाजपा के भटकावे में नहीं आए जनता
2 min read
Shashi Tharoor Kolkata
राम मंदिर का मुद्दा केन्द्र की विफलता छुपाने की कोशिश-थरूर

केन्द्र सरकार महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने सहित सभी मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो गई है। इसकी विफलताओं पर पर्दा डालने और जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा राम की मूर्ति और अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठा रही है। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं।

कोलकाता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने सहित सभी मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो गई है। इसकी विफलताओं पर पर्दा डालने और जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा राम की मूर्ति और अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठा रही है। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं। वे शनिवार को इंटरनेशनल चेम्बर ऑफ बिजनेल एण्ड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी वे अपने तरह का भारत बना रहे हैं। उनकी सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। रुपया अब तक के इतिहास में सबसे अधिक कमजोर हुआ है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस का सिलिंडर की कीमत 390 से बढ कर 900 रुपए। मदी सरकार देश की व्यवस्था को जरूरत से अधिक केन्द्रीकरण कर रही है। बैंक का ब्याज दर कम हो गया है। इन पर पर्दा डालने और लोगों को ध्यान हटाने के लिए भाजपा गुजरात में पटेल की मूर्ति स्थापित की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ अयोध्याय में सरयू नदी के पास राम की मूर्ति स्थापित करने की योजना बना रहे हैं और भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि ये सब देख कर उन्हें रोमन साम्राज्य की याद दिला रही है, जब ‘रोटी और सर्कस’ के जरिए अत्याचारों से त्रस्त रोम के लोगों का ध्यान भटकाया जाता था। उन्हें मुफ्त भोजन दिया जाता और सर्कस दिखाया जाता था। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते थे। उन्होंने कहा कि भारत की जनता से आग्रह है कि वे इन भटकाने वाले तरीकों से दूर रहे और वास्तविकता और भारतीयों के जीवन पर ध्यान केन्द्रित रखें।

Published on:
04 Nov 2018 06:08 pm