कोलकाता

बंगाल के जिलों में भी 21 रुपए में चावल-मछली

पश्चिम बंगाल सरकार बेनफिस के माध्यम से जिलों में लोगों को 21 रुपए में चावल और मछली परोसने जा रही है।
2 min read
kolkata

बांग्ला नववर्ष पर सरकार देगी तोहफा

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल सरकार बेनफिस के माध्यम से समस्त जिलों में लोगों को 21 रुपए में चावल और मछली परोसने जा रही है। पिछले साल कोलकाता में शुरू हुई योजना की सफलता के बाद अब इसे जिलों में ले जाने का निर्णय लिया गया है। आमलोगों के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस योजना को शुरू किया है। मत्स्य विभाग की संस्था बेनफिस योजना को लोगों तक ले जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि योजना को जिला स्तर पर शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि राज्य की मुख्यमंत्री बांग्ला नववर्ष पर इसे जनता को भेंट करेंगी। 21 अन्नपूर्णा नामक योजना कोलकाता खासकर डलहौजी इलाके में लोगों की पसंद साबित हो रही है।

सेंट्रलाइज्ड किचन में बनेगा मील

सरकारी सूत्रों ने बताया कि जिलों में सेंट्रलाइज्ड किचन में रसोई तैयार की जाएगी। पके भोजन को बेनफिस के वाहनों के माध्यम से विभिन्न इलाकों विशेषकर जनबहुल इलाके में पहुंचाया जाएगा। सरकार चाहती है कि 21 अन्नपूर्णा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यह योजना तमिलनाडु में अम्मा किचेन, कर्नाटक में इंदिरा किचेन, छत्तीसगढ़ में दाल-भात केंद्र तथा राजस्थान में अन्नपूर्णा के नाम से लोगों तक पहुंच रहा है।

स्व-सहायता समूहों को दी जाएगी जिम्मेवारी

महिला स्वनिर्भर समूह को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। मत्स्य विभाग के संयुक्त सचिव तथा बेनफिस के प्रबंध निदेशक विधान राय ने बताया कि पिछले साल कोलकाता में योजना के शुरू होने का सकारात्मक परिणाम सामने आया हैं। इसलिए जिलों में इसे ले जाने का निर्णय लिया गया है। राय के अनुसार पहले इसे जिला मुख्यालय स्तर पर शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में महकमा स्तर पर चालू किया जाएगा।
यह है 21 रु की थाली में-

-100 ग्रा. चावल का भात
- 50 ग्रा. वजन मछली का टुकड़ा

- करीब 100 ग्रा. सब्जी
- 50 ग्रा. दाल

- सलाद

Published on:
11 Mar 2018 06:49 pm
Also Read
View All
RG Kar Case: आरजी कर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर हमला, पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने फेंके अंडे

‘नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद पर भड़क उठी बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल, जानें पूरा मामला

बंगाल में लाउडस्पीकर हटाने पर बवाल, 4 हजार मस्जिदों से हटे स्पीकर, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बंगाल भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी तोड़ने का मामला, 6 साल पुराना केस फिर खुला, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक और नई शिकायत

नेताजी पर विवादित बयान से बंगाल भाजपा में सियासी घमासान, BJP सांसद अनंत महाराज से सरकार ने छीना ‘बंग विभूषण