कोलकाता

ममता बनर्जी के चोट लगने के मामले में सुरक्षा निदेशक निलंबित

- डीएम व एसपी पर भी गिरी गाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2021, 10:03 AM IST
ममता बनर्जी के चोट लगने के मामले में सुरक्षा निदेशक निलंबित
ममता बनर्जी के चोट लगने के मामले में सुरक्षा निदेशक निलंबित

कोलकाता
पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जख्मी होने की घटना में चुनाव आयोग ने रविवार को कड़ा कदम उठाते हुए उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटा दिया और तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया। साथ ही, पूर्व मेदिनीपुर जिले के जिला अधिकारी (डीएम) विभु गोयल को भी तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर स्मिता पांडे की नियुक्ति की गई है। विभु गोयल का गैर-चुनावी ड्यूटी वाले पद पर तबादला किया गया है। चुनाव आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को भी निलंबित कर दिया है। उनके स्‍थान पर 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी सुनील कुमार यादव को नियुक्‍त किया गया है। आयोग ने इस घटना को सोची-समझी साजिश के तहत हमले का हमला मानने से भी इनकार करते हुए सुरक्षा में कोताही का मामला बताया है। सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय पर जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा में चूक को लेकर एक हफ्ते के अंदर आरोप तय करने को कहा गया है और बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को अविलंब नए सुरक्षा निदेशक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। पूर्व मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को हटाने के बाद उनके खिलाफ भी ममता की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में बड़ी खामी के लिए आरोप तय किए जाएंगे। इस कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग ने एक बैठक की थी, जिसमें बंगाल के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक को लेकर उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित की गई थी। इस समिति से ममता पर कथित हमले के मामले में जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बंगाल के पर्यवेक्षकों और मुख्‍य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।

Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बंगाल के ER में ‘किराए के इंटर्न’! व्हाट्सएप पर 200-600 रुपये प्रति घंटे में बिक रही हैं मेडिकल ड्यूटी

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, CM सुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को दी खुली छूट

‘बंगाल में सरकार नहीं, गुंडे चला रहे राज!’ अभिषेक बनर्जी के घर हमले के दावे पर भड़के RJD सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पुलिस पर हाथ उठाया तो सीधे जेल भेजे जाएंगे! सीएम सुवेंदु की दो टूक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार भी लड़ेगी केस