कोलकाता

कोननगर हत्या कांड- सनसनीखेज खुलासा

- दूसरी शादी की खबर पाकर बौखलाया हुआ था सुल्तान - नहीं देना चाहता था तलाक, इसलिए की हत्या
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 9:30 PM IST
Kolkata West Bengal
कोननगर हत्या कांड- सनसनीखेज खुलासा

हुगली

कोननगर में गुरुवार को हुए शुभलगना चक्रवर्ती हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका और हत्या के आरोपी शेख सुल्तान पूर्व में रजिस्ट्री मैरिज कर चुके थे। शादी से नाखुश युवती तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। आरोपी तलाक के लिए तैयार नहीं था। इस बीच युवती के दूसरे विवाह की तैयारियों की खबर पाकर गुस्साए आरोपी ने गुरुवार को उसके घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी।

---

बचपन से जानते थे एक दूसरे को

मृतका की मां शुभ्र चक्रवर्ती के मुताबिक एक ही मोहल्ले में घर होने के वजह से दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। उनकी बेटी सुल्तान को अच्छा दोस्त मानती थी। वहीं आरोपी के परिजनों के मुताबिक दोनों ने वर्ष 2014 में दोनों ने रजामंदी से कानूनी तौर पर शादी की थी।

----

2014 मार्च में रिश्तों में आई कड़वाहट

मृतका के पिता तुषार चक्रवर्ती के मुताबिक आरोपी ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फांस कर गुप चुप तरीके से मैरिज रजिस्ट्री कर ली थी। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वर्ष 2014 में ही उनकी बेटी को अपनी भूल का अहसास हुआ वह घर लौट आई। तब से वह उनके साथ रह रही थी।

चक्रवर्ती परिवार का दावा है कि उनकी बेटी ने वर्ष 2017 में आरोपी से तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया था। जिस पर सुनवाई चल रही है।

---
पहले भी हो चुका था गिरफ्तार

मृतका के चाचा कौशिक ने बताया कि आरोपी तलाक नहीं देना चाहता था। जबकि उनकी भतीजी उससे किसी प्रकार का कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। जिसके बाद से आरोपी ने उनके भाई भाभी पर हमला किया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। धमकाने व मारपीट के आरोप में वह पहले भी २ बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

---

तलाक की बात सुनकर चिंता में था बेटा
आरोपी के पिता इस्लाम ने बताया कि तलाक की बात सामने आने के बाद से उनका बेटा चिंतित रहता था। जब उसे यह मालूम चला कि शुभलगना की शादी की बात किसी और से चल रही है तो वह और परेशान रहने लगा। उनका बेटा हर महीने शुभलगना को मासिक खर्चा देता था। उसके भाई को कुवैत में नौकरी दिलाने के लिए उसने 2 लाख रुपए का लोन लिया था।

---

सात दिनों की पुलिस रिमांड

इधर, उत्तरपाड़ा पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी शेख सुल्तान को शुक्रवार को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे अदालत ने सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य