कोलकाता

स्पा की आड़ में देहधंधा, चौदह गिरफ्तार

गरियाहाट में स्पा की आड़ में लम्बे समय से चलाए जा रहे देहधंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दलाल व कुछ ग्राहक समेत १४ यौनकर्मियों को गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 8:21 PM IST
Kolkata West Bengal

कोलकाता

गरियाहाट इलाके में स्पा की आड़ में लम्बे समय से चलाए जा रहे देहधंधे का भंडाफोड़ करते हुए कोलकता पुलिस के आईटी सेल ने मंगलवार रात स्पा सेन्टर के मैनेजर और कुछ दलाल व कुछ ग्राहक समेत 14 यौनकर्मियों को गिरफ्तार किया। लालबाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) सूत्रों के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों के मिली सूचना के आधार पर मंगलवार रात पी. सी. सरकार सरणी स्थित एक स्पा सेन्टर में छापेमारी की गई। छापेमारी के समय पुरुष-महिला व युवक-युवती समेत कुल 16 लोग उपस्थित थे। उनमें से दो भाग निकले। पुलिस ने सात महिला/युवती समेत 14 जने को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सात महिलाओं में से छह यौनकर्मी और एक दलाल है। सभी की उम्र 20-22 साल के बीच बताई जा रही है। गिरफ्तार सात पुरुषों में तीन दलाल, एक मैनेजर और दो ग्राहक हैं। बुधवार को सभी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मैनेजर और दलालों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। बाकी सभी को जमानत पर छोड़ दिया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ कर यह जानने का प्रायस किया जा रहा है कि वे कितनों दिनों से इस गोरखधंधे में लिप्त है।

बस का ब्रेक हुआ फेल, बड़ा हादसा बाल-बाल बचा
बेलियाघाटा इलाके में बुधवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे यात्रियों से खचाखच लदी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस आगे चल रही टैक्सी से जा टकराई। टक्कर से अनियंत्रित हुई टैक्सी ने सामने की पूलकार को टक्कर मार दी। हालांकि बस की रफ्तार धीमी थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। किसी भी वाहन के किसी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार 217 बी रूट की बस बेलियाघाटा बरफ कल से सियालदह स्टेशन की ओर आ रही थी। घटना की वजह से कुछ देर तक रूट में यातायात सेवा प्रभावित हुई। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
“हिंदू हथियार नहीं, तपस्या से जवाब देते हैं”: दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी, अखिलेश और ममता पर एक साथ साधा निशाना

बंगाल में रतन शेख एनकाउंटर की CID करेगी जांच, दिलीप घोष बोले- पुलिस पर गोली चलाने वालों को बख्शेंगे नहीं

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के मंत्री इंद्रनील खान, बोले- सिर्फ विभाजनकारी राजनीति करती है TMC

अनुब्रत मंडल के करीबी टीएमसी नेता अब्दुल करीम खान गिरफ्तार, चुनाव बाद हिंसा के मामले में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

‘मंत्री हैं तो कुछ भी नहीं बोल सकते…’, बंगाल के मंत्री की एक पोस्ट से सियासी हलचल, दिलीप घोष ने भी किया समर्थन