कोलकाता

शमी का पैसे लेने दुबई जाना था पूर्व नियोजित, हसीन ने किया दावा

पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोप के संबंध में हसीन जहां ने शुक्रवार को फिर से सनसनीखेज खुलासा किया।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 8:30 PM IST
Kolkata West Bengal

. कहा, पहले से बुक कराया गया था होटल का कमरा

. हमारे पास है सबूत, बीसीआई चाहे को दे सकती हूं

कोलकाता

पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोप के संबंध में हसीन जहां ने शुक्रवार को फिर से सनसनीखेज खुलासा किया। हसीन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीक ा दौरे के बाद शमी का पाकिस्तान की युवती अलिस्बा से पैसे लेने के लिए दुबई जाने की योजना पूर्व नियोजित थी। होटल की बुकिंग पहले ही की गई थी। हसीन के बयान के अनुसार 17 फरवरी की रात शमी अलिस्बा के साथ दुबई एयरपोर्ट रोड स्थित जिस होटल में ठहरे थे उसकी बुकिंग 9 फरवरी को की गई थी। उस दिन ही शमी को होटल की ओर से फोन कर सूचित किया गया था। फिर 10 फरवरी को ई-मेल के मार्फत उनकी बुकिंग कंफर्म की गई थी। शमी के फोन से उसे यह डिटेल मिले हैं। उसके पास इसका सबूत है। उसने कोलकाता पुलिस को जो मोबाइल सौंपा है उसमें ये सारे डिटेल हैं। हसीन ने कहा कि अगर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) चाहे तो वह समस्त डिटेल बोर्ड को मुहैया करा सकती हैं।

----

----

कोई मेरा घर बर्बाद करना चाहता है: शमी

हसीन ने शमी पर बेवफाई, घरेलू हिंसा समेत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट दौरे के बाद पाकिस्तान की एक युवती से पैसे लेने समेत कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शमी के भाई मोहम्मद हसीम पर हसीन ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में दर्ज कराई गई एफआईआर में हसीन ने शमी व उसके बड़े भाई हसीम के अपनी साथ, ननद एवं जेठानी को भी आरोपी बनाया है। हसीन की ओर से लगाए गए पैसे के लेन-देन संबंधी आरोप की जांच बीसीसीआई कर रही है। बाकी आरोपों की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है। बीसीआई ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। बीसीसीआई की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को इस संबंध में शमी से तीन घंटे लम्बी पूछताछ की गई थी। कमेटी के प्रमुख विनोद राइ ने हसीन जहां के वकील जाकीर हुसैन को फोन कर उनसे एफआईआर की कॉपी मांगी थी।

-----

कोई मेरा घर बर्बाद करना चाहता है: शमी

कोलकाता/नई दिल्ली
पत्नी हसीन जहां की ओर से लगए गए बेवफाई और घरेलू हिंसा समेत तमाम तरह के आरोप झेल रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को कहा कि कोई तीसरा शख्स उनके घर को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। वह हसीन का कान भर रहा है। हसीन के आरोपो से संबंधित एक सवाल के जवाब में शमी ने बताया कि मुझे कुछ साबित नहीं करना है। जो साबित करना है, हसीन को करना है। कारण, आरोप हसीन ने लगाए हैं। यह पूछे जाने पर कि वह तीसरा शख्स कौन है? जो उनका घर बर्बाद करना चाह रहा है, शमी ने कहा कि सीधे तौर पर कुछ न कहते हुे कहा कि वह शख्स वह हो सकता जिसे हमारे परिवार की खुशियां बर्दाश्त नहीं हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, CM सुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को दी खुली छूट

‘बंगाल में सरकार नहीं, गुंडे चला रहे राज!’ अभिषेक बनर्जी के घर हमले के दावे पर भड़के RJD सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पुलिस पर हाथ उठाया तो सीधे जेल भेजे जाएंगे! सीएम सुवेंदु की दो टूक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार भी लड़ेगी केस

अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले के दावे पर अधीर रंजन चौधरी का तंज, बोले- ‘बंगाल की संस्कृति को कलंकित किया जा रहा’

‘बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे गुंडों की टोली लेकर क्यों आते हो?’ ममता बनर्जी ने पूछा तीखा सवाल