कोलकाता

सही-शाम वकील के घर में हुई लाखों की चोरी

- दक्षिण कोलकाता के बांशद्रोणी थाना क्षेत्र के गरिया इलाके में शुक्रवार के सही-शाम चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनके घर से चोरों ने लाखों के गहने और सामान चुराए हैं।
2 min read
Dec 09, 2018
Kolkata, West Bengal, India
सही-शाम वकील के घर में हुई लाखों की चोरी

- घटना में परिचति के हाथ शामिल होने का संदेह

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के बांशद्रोणी थाना क्षेत्र के गरिया संलग्न इलाके में शुक्रवार के सही-शाम चोरों ने एक वकील के घर की सफाई कर दी। बाहर के गेट पर लगे ताले को तोडक़र अपराधियों ने घर के अंदर प्रवेश किया और अलमीरी व कमरों में रखे कीमती चीजों को लेकर चंपत हो गए। पीडि़त का नाम अतनु किशोर दास है। पेशे से वकील अतनु के अनुसार बीते शाम 6 बजे के करीब वे और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर बाजार गए हुए थे। 8 बजे के करीब जब दोनों अपने घर लौटें तो उन्होंने मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। हड़बड़ी में जब उन्होंने घर के अंदर प्रवेश किया तो देखकर हक्के-बक्के रह गए। घर की सारी चीजें इधर-उधर बीखरी हुई थी। अलमारियां खुले पड़े थे और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे। यही नहीं लैपटॉप सहित घर में रखी कई अन्य कीमती वस्तूएं भी गायब थी। उनके अनुसार गायब हुए चीजों के दाम लाखों में होंगे। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में जुटी पुलिस यह सोचकर अचंभित है कि आखीरकार इतने घनी आबादी वाले इलाके में चोरों ने सही-शाम इस घटना को कैसे अंजाम दिया? साथ यह भी आश्चर्य की बात है कि चोरें को कैसे पता चला कि इन दो घंटो के बीच घर खाली रहेगा। पुलिस को संदेह है कि संभवत: इस घटना के पीछे किसी परिचित का हाथ शामिल है, जिसे परिवार के घर में रहने से लेकर बाहर निकलने तक के समय का पता था और उसी के हिसाब से घटना की योजना बनाई गई। घटना की जांच में जुटी पुलिस इलाके के आस-पास दुकानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही साथ उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पीडि़त के घर में कौन-कौन आया-जाया करता था।

Published on:
09 Dec 2018 07:53 pm