आज तृणमूल में शामिल होंगे मानस

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा सबंग के विधायक डॉ. मानस रंजन भुंइया सोमवार को आधिकारिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं

less than 1 minute read
Sep 19, 2016
kolkata news
kolkata news
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा सबंग के विधायक डॉ. मानस रंजन भुंइया सोमवार को आधिकारिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। गत 4 जुलाई को विधानसभा की लोक लेखा समिति के चेयरमैन बनने के बाद से वे पार्टी नेतृत्व की किरकिरी बने हुए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और पार्टी विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है।


उनके साथ जंगीपुर के पूर्व विधायक तथा पिछले विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मो. सोहराब भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

डॉ. भुंइया ने रविवार को पत्रिका को बताया कि वे सोमवार को अपरान्ह करीब 3 बजे अपने समर्थकों के साथ तृणमूल भवन पहुंचेंगे। इस दिन प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।


इधर, मोहम्मद सोहराब ने पत्रिका से बातचीत में पार्टी छोडऩे पर विचार करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने सोमवार शाम तक स्थिति स्पष्ट होने का संकेत दिया है। उल्लेखनीय है कि सोहराब गत विधानसभा चुनाव में जंगीपुर विस सीट से कांग्रेस-माकपा गठबंधन के उम्मीदवार थे।
Published on:
19 Sept 2016 04:48 am