कोलकाता

Breaking News : कलकत्ता हाईकोर्ट में सीरियल ब्लास्ट करने की दी धमकी

-पुलिस को किया गया अलर्ट-बढ़ाई गई हाईकोर्ट की सुरक्षा
less than 1 minute read
• •
Sep 26, 2019
Breaking News : कलकत्ता हाईकोर्ट में सीरियल ब्लास्ट करने की दी धमकी
Breaking News : कलकत्ता हाईकोर्ट में सीरियल ब्लास्ट करने की दी धमकी

कोलकाता(Kolkata)

केन्द्रीय गृह सचिव के नाम एक व्यक्ति ने पत्र लिखकर Calcutta High Court में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी है। केंद्र ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जोनल रवीन्द्र नाथ सामंत को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम हरदर्शन सिंह नेपाल है। उसने ९ सितम्बर को डाक के माध्यम से केन्द्रीय गृह सचिव को पत्र भेजा है। उसने 30 सितम्बर को कलकत्ता हाईकोर्ट के विभिन्न बिल्ंिडगो में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी है। धमकी के मद्देनजर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मालूम हो कि दुर्गापूजा (Durga Puja) के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशनों और बड़े पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले एक सिरफिरे ने राज्य सचिवालय नवान्न और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Updated on:
26 Sept 2019 06:19 pm
Published on:
26 Sept 2019 06:19 pm
Also Read
View All
Kalighat Kali Temple: कोलकाता के कालीघाट में विराजीं हैं मां काली, देवी सती के दाहिने पैर की चार अंगुलियां गिरने की मान्यता

दुर्गा पूजा में CPIM के किताबों के स्टॉल पर बवाल, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- आखिर किताबें बेचने में क्या परेशानी है?

ममता बनर्जी ने CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की, बोलीं- लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट हों लोग

ममता बनर्जी पर हमले के दावे पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उन्हें पता ही नहीं कब-कहां हमला होता है, आराम करें और जनता की सुनें

INDIA Bloc Protest: INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर दिलीप घोष का वार, बोले- ‘लोकतंत्र के नाम पर राजनीति करने वालों को भुगतना होगा अंजाम’