उत्तर हावड़ा जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल ने रैली निकाली
उत्तर हावड़ा जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल ने रैली निकाली
हावड़ा
उत्तर हावड़ा महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार महिला दिवस के अवसर पर वूमेंस ऑन व्हील के तहत रैली निकाली। बहनों ने उत्साह से भाग लिया। सात बहनों ने दुपहिया वाहन की रैली में भाग लिया, कई बहनों ने पैदल रैली में भाग लिया। रैली सोहनदीप प्रज्ञा सभागार शुरू हुई। लिलखाना, जीटी रोड, सलकिया ,बांधाघाट ,नया मंदिर , आचार्य श्री तुलसी रोड, गोलाबाड़ी थाना होते हुए सोहनदीप में संपन्न की गई। तत्पश्चात प्रेरणा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया। महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण हुआ। मंडल की अध्यक्ष मंजू कोठारी ने स्वागत भाषण एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्षा नीलम चौरडिया ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें लायंस क्लब की अध्यक्ष व जेवियर्स स्कूल की टीचर सुधा जायसवाल, पूर्व पार्षद गीता राय, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता जैन को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। कन्या मंडल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। गीता, बबीता एवं सुधा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री सुमन श्यामसुखा ने किया। इस कार्यक्रम में कन्या मंडल ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। आभार ज्ञापन मंडल की मंत्री रेनू समदरिया ने किया। अखिल भारतीय की आमंत्रित सदस्य लीना दूगड़ एवं उत्तर हावड़ा महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू कोठारी मंत्री रेनू समदरिया के अथक प्रयास एवं बहनों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।