कोलकाता

पश्चिम बंगाल में हिंसाः हाईकोर्ट के एनएचआरसी जांच के निर्देश के खिलाफ राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई संभव

कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने शुक्रवार को हिंसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था...
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2021, 9:37 AM IST
पश्चिम बंगाल में हिंसाः  हाईकोर्ट के एनएचआरसी जांच के निर्देश के खिलाफ राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई संभव
पश्चिम बंगाल में हिंसाः हाईकोर्ट के एनएचआरसी जांच के निर्देश के खिलाफ राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई संभव

कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव के बाद की हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को वापस लेने के लिए न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है। कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने शुक्रवार को हिंसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।
पश्चिम बंगाल सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सोमवार सुनवाई होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से राज्य में जगह-जगह हिंसा हो रही है। हिंसा से सम्बंधित मामले पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार आरोपों को मान ही नहीं रही है, लेकिन अदालत के पास कई घटनाओं की जानकारी और सबूत हैं। इस तरह के आरोपों को लेकर राज्य सरकार चुप नहीं रह सकती। फिर अदालत ने हिंसा की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था।साथ ही राज्य सरकार को उस समिति का सहयोग करने को कहा था।

Updated on:
21 Jun 2021, 9:37 AM IST
Published on: