कोलकाता

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का पिछली टीएमसी सरकार पर हमला, कहा- ‘आदिवासी समाज की हुई अनदेखी’

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछली टीएमसी सरकार पर आदिवासी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया और नई सरकार द्वारा उनके विकास व अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 7:09 PM IST
suvendu adhikari
शुभेंदु अधिकारी का पिछली टीएमसी सरकार पर हमला, फोटो सोर्स- ANI

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर राज्य के आदिवासी समुदायों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के आने के बाद अब हालात बदल गए हैं और आदिवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सत्ता परिवर्तन के कारण नई सरकार आदिवासी समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिन-रात काम कर रही है।" भाषण के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी को आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ पारंपरिक गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए भी देखा गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।

फर्जी एसटी सर्टिफिकेट होंगे रद्द, वन भूमि के पट्टे देगी सरकार

बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार ने केवल वादे किए थे, जिन्हें वह पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में सभी फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्रों को रद्द किया जाएगा और केवल पात्र लोगों को ही आवास योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही, नई सरकार आदिवासी समुदाय के लोगों को वन भूमि के पट्टे (land leases) देने के लिए भी तेजी से काम कर रही है।

भाजपा सांसद पर हमले की फाइल फिर खुलेगी

शुभेंदु अधिकारी ने इस दौरान तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सुनियोजित हमला किया गया था। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है और इस मामले की पुरानी फाइल को तुरंत फिर से खोलने का स्पष्ट आदेश दिया है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

अधिकारी ने उत्तर बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) को निर्देश दिया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि इस घटना में शामिल एक भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी व उचित सजा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Updated on:
18 Nov 2026, 7:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bengal News: दूसरे राज्यों में नहीं होती ऐसी घटनाएं, बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद; अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर उठाए सवाल

जजों पर पक्षपात का आरोप लगाने के मामले में फंसे अभिषेक बनर्जी, हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

“हिंदू हथियार नहीं, तपस्या से जवाब देते हैं”: दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी, अखिलेश और ममता पर एक साथ साधा निशाना

बंगाल में रतन शेख एनकाउंटर की CID करेगी जांच, दिलीप घोष बोले- पुलिस पर गोली चलाने वालों को बख्शेंगे नहीं

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के मंत्री इंद्रनील खान, बोले- सिर्फ विभाजनकारी राजनीति करती है TMC