17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengal News: दूसरे राज्यों में नहीं होती ऐसी घटनाएं, बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद; अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर उठाए सवाल

बीरभूम में रतन शेख के पुलिस एनकाउंटर पर अभिषेक बनर्जी ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की रक्षा कैसे होगी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 17 Nov 2026, 7:00 PM IST

Abhishek Banerjee on Ratan Sheikh encounter

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Abhishek Banerjee on Ratan Sheikh Encounter: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आरोपी रतन शेख के पुलिस एनकाउंटर के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सांसद बनर्जी ने कहा कि बंगाल में एक बार फिर साबित हो गया है कि कानून का राज नहीं है। अगर अपराध रोकने का समाधान एनकाउंटर ही है, तो पिछले 4-5 महीनों में राज्य में दुष्कर्म की 2,500 घटनाएं कैसे हो गईं?

'अपराधियों को पुलिस का डर नहीं'

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर एनकाउंटर अपराध रोकने का प्रभावी तरीका है और अपराधियों में पुलिस का डर है, तो फिर अपराधी इतने ताकतवर कैसे हो गए कि वे पुलिस से हथियार छीनकर फरार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी पुलिस पर ही गोलियां चला रहे हैं। यह स्थिति राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

'हमारे 15 साल के शासन में ऐसा नहीं हुआ'

मीडिया से बात करते हुए टीएमसी सांसद ने अपनी सरकार के 15 साल के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके शासन के दौरान इस तरह की घटनाएं कभी सामने नहीं आईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा शासित नहीं होने वाले दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलतीं। बनर्जी के मुताबिक, इन घटनाओं से साफ है कि पश्चिम बंगाल सरकार कमजोर है।

'मेरे घर के बाहर पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़'

सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर हुई एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के ठीक बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा था। इस घटना का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बनर्जी ने कहा कि घटना को सात दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अभिषेक बनर्जी ने उठाया पुलिस की सुरक्षा का सवाल

टीएमसी सांसद ने कहा कि जब पुलिस खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो आम नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी? उन्होंने पुलिस से हथियार छीने जाने, उस पर गोलीबारी होने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।