बदल रहा पश्चिम बंगाल का नाम, इन दो नामों का मिला है सुझाव

तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य की विरासत, संस्कृति एवं लोगों की भलाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के हितों के संरक्षण एवं उसे बढ़ाने के लिए हमने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव किया है।

less than 1 minute read
Aug 02, 2016
mamta West Bengal

पश्चिम बंगाल को भविष्य में अंग्रेजी में बंगाल या बंगाली भाषा में बांग्ला या बॉंगों को नाम से जाना जा सकता है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बैठक में इस बात का प्रपोजल रखा। प्रस्ताव यदि हकीकत में बदलता है तो राज्य से 'पश्चिम' नाम हट जाएगा।

तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य की विरासत, संस्कृति एवं लोगों की भलाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के हितों के संरक्षण एवं उसे बढ़ाने के लिए हमने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव किया है। अंग्रेजी में 'बंगाल' और बंगाली में 'बांग्ला' अथवा 'बॉन्गो' करने का प्रस्ताव है।'

ये भी पढ़ें

 अब रेलवे की सभी VACANCIES में जरूरी होगा आधार कार्ड

उन्होंने कहा, 'विधानसभा का सत्र 26 अगस्त से शुरू हो रहा है। हम 29 और 30 अगस्त को इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और सभी से राज्य का नया नाम स्वीकार करने के लिए अनुरोध करेंगे।' तृणमूल सरकार सत्ता में बहुमत के साथ है, जिस वजह से उसे ये प्रस्ताव पास करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Published on:
02 Aug 2016 08:21 pm
Also Read
View All