
राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह कोलकाता के महाजाति सदन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में वृहत्तर कोलकाता की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, गौसेवा एवं चिकित्सा सेवा से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही उद्योग एवं व्यापार जगत की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रही। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु भी शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा अपने अभिनंदन से अभिभूत सुवेंदु ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागृत जनता के प्यार और भरोसे से हमें जीत प्राप्त हुई है। अपने प्रदेश के सब प्रकार के विकास की जिम्मेदारी देकर आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं, आपके सहयोग और स्नेह से ही बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने के कार्य में हम सफल होंगे।
उन्होंने कहा कि यह भूमि वंदे मातरम् की है, रवींद्र नाथ ठाकुर - स्वामी विवेकानंद की है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि में सब कुछ है। मां काली और बाबा तारकनाथ की इस भूमि को सांस्कृतिक वैभव पुनः प्राप्त हो। राष्ट्रवादी सरकार को आप सबके स्नेह - आशीर्वाद की जरूरत है। उद्योग और व्यापार की स्थापना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कानून के शासन की प्रतिष्ठा तथा सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यह सरकार आपके भरोसे पर खरी उतरेगी।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सुवेंदु अधिकारी का अभिनंदन करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. सावर धनानिया ने कहा कि पूरे समाज को जिन संस्थाओं पर गर्व था, आज वो संस्थाएं एक सनातनी मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर स्वयं गर्व का अनुभव कर रही है। सात बार के विधायक रहे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आयोजन को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा किसी नेता का अभिनंदन समारोह मैंने अपने सार्वजनिक राजनैतिक जीवन में नहीं देखा। सुवेंदु दादा रॉकेट की तरह तेजी से राज्य के विकास में जुटे हैं। मुख्य अतिथि उद्यमी हरि मोहन बांगड़ ने कहा कि नई सरकार से लोगों को बहुत अपेक्षाएं है। उन्होंने बड़े उद्योग की आवश्यकता पर जोर दिया।
जोड़ासांको विधायक विजय ओझा ने अपने जोशपूर्ण उद्बोधन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इतनी लोकप्रियता और बड़ी जिम्मेदारी के बावजूद दादा जमीन से जुड़े हैं और हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े मिलते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे उद्यमी ललित बैरीवाल एवं कुंजबिहारी अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। अरुण प्रकाश मल्लावत, भागीरथ सारस्वत, आशीष जैन, अविनाश गुप्ता, अनिल मलावत, मनोज काकड़ा एवं श्रीमोहन तिवारी ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के संयोजक अरुण प्रकाश मल्लावत ने सभी अतिथियों, संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समारोह को सफल एवं यादगार बना दिया। योगेश राज उपाध्याय एवं अरुण प्रकाश मल्लावत ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। सह संयोजक भागीरथ सारस्वत ने मुख्यमंत्री को प्रदान किये अभिनंदन पत्र का वाचन किया तथा सर्बजीत राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मीना पुरोहित, मोहनलाल पारीक, जय प्रकाश सिंह, संतोष सराफ, अरुण सुरेका, पवन टिबडेवाल, केदारनाथ गुप्ता, महेंद्र पाटनी, बंशीधर शर्मा, धर्मेंद्र जैन, जयगोपाल गुप्ता, बनवारी लाल सोती, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, भंवरलाल राठी, स्नेहलता बेद, शशि मोदी, ओम प्रकाश रुईया, रतन खरकिया, नरेश गनेरीवाल, सौरभ जैन, चांद रतन लखानी, संजय गोयनका, हरीश तिवारी, चंद्रकांत सराफ, राजकुमार व्यास, किशन झंवर, पवन ओझा, विनय दुबे, प्रभु दयाल पारीक, प्रदीप सूटवाल, मदनलाल जोशी, दिनेश बिहानी, डॉ. धनपत राम अग्रवाल, गोविंद राम अग्रवाल जयदीप चितलांगिया, नवल केडिया, सुधा जैन, गोविंद राम अग्रवाल प्रभृति महानगर के गणमान्य से सभागृह भरा हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र दुगड़, रणजीत मूंधड़ा, द्वारका प्रसाद सारस्वत, सुनील हर्ष, सत्य प्रकाश राय, विवेक तिवाड़ी, अमित मूंधड़ा प्रभृति सक्रिय रहे।