कोलकाता

WEST BENGAL HOLI MILAN 2024-होली मिलन समारोह में राजस्थानी लोक गीतों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पगलिया ग्रुप की टीम ने ढप व राजस्थानी लोक गीतों से सभी का मन मोह लिया
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2024, 6:42 PM IST
WEST BENGAL HOLI MILAN 2024-होली मिलन समारोह में राजस्थानी लोक गीतों ने बांधा समां
WEST BENGAL HOLI MILAN 2024-होली मिलन समारोह में राजस्थानी लोक गीतों ने बांधा समां

होली से पहले टमकोर परिषद और छापर नागरिक परिषद के होली मिलन समारोह में राजस्थानी लोक गीतों ने समां बांध दिया। हर साल की तरह इस साल भी टमकोर परिषद का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार सुबह रोटरी सदन में मनाया गया। शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र व गायत्री मंत्र के साथ हुई। परिषद के अध्यक्ष आलोक चोरडिया ने स्वागत किया। केशरी चंद चोरडिया, महेश माखरिया, पन्नालाल गिडीया व धनराज टांटिया (बेंगलुरू) ने अपने व्यक्तव्य रखे। रोटरी सदन में श्रीचंद चोरडिया, रतनलाल छाजेड, विजय सिंह कोठारी, छत्रसिंह चोरडिया, छत्रसिंह छाजेड व शुभकरण गिड़ीया का सम्मान दुशाला ओढ़ा कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पगलिया ग्रुप की टीम ने अपने ढप व राजस्थानी लोक गीतों से सभी का मन मोह लिया।

---

झूमते नजर आए बुजुर्ग

अनेक बुजुर्ग व युवा गीत पर नाचते झूमते नजऱ आये। कोलकाता के मशहूर पुगलिया केटरर ने लज़ीज़ नास्ते के साथ केशरिया ठंडाई चाय व लजीज खाने की व्यवस्था की। सभी ने लज़ीज़ व्यंजनो का भरपूर लुफ्त उठाया। रंजीत सिंह कोठारी, ललित गिड़ीया, विजय सिंह टांटिया, सेन भंसाली, बाबूलाल बंका, विनय चोरडिया व संजय चोरड?िा विशेष रूप से उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष जगत टांटीया, संयोजक महेश माखरिया, महेंद्र गिड़ीया व गोपाल बंका आदि का सहयोग रहा। संचालन परिषद के मंत्री सुशील गिडीया ने किया. उधर छापर नागरिक परिषद ने भी होली स्नेह मिलन समारोह धूम धाम से मनाया। अध्यक्ष राजेंद्र नाहटा , उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सुंटवाल समेत लगभग 350 छापर वासी की उपस्थिति रही। लठुआ ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
----राजलदेसर नागरिक परिषद

राजलदेसर नागरिक परिषद का होलिकोत्सव डिविनिटी बैंक्वेट में आयोजित किया गया। इसमें राजलदेसर गांव के प्रवासी काफी संख्या में परिवार समेत उपस्थित हुए। राजस्थान के कलाकार अजय सिंह और नेहा महेश्वरी सहित बाबू बैंड और मिलन डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। दमकल मंत्री सुजीत बोस ने भी इसमें शिरकत की। पूर्व पदाधिकारी हनुमानमल दुगड़ और कमल बैद का अध्यक्ष बाबूलाल दुधोडिय़ा सहित उपाध्यक्ष सुशील कुंडालिया और नरेंद्र दुगड ने सम्मान किया गया । सचिव राकेश चंडालिया , कोषाध्यक्ष जय बिनायक सहित, गर्व बोथरा, उम्मेद गीडिया, दामोदर मारू और ललित बैद सक्रिय रहे। संचालन बिमल बैद ने किया।
-----करनानी- मीमानी परिवार

सत्संग भवन में करनानी- मीमानी परिवार का होली प्रीति सम्मेलन हुआ। पुुरुषोत्तम मीमानी, दाऊलाल करनानी, बुलाकी दास मीमानी, सुशील मीमानी, नारायण करनानी, हनुमान करनानी, संजय मीमानी, बजरंग करनानी आदि उपस्थित थे। बीकानेरी गीतों ने सभी का मन मोहा। करनानी - मीमानी परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजन में उमंग से शिरकत की। नापासर की करनानी परिवार की महिलाओं ने अद्भुत कार्यक्रम करके चार चांद लगाया। वर्षा मीमानी ने संचालन किया।

Updated on:
19 Mar 2024, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य