कोलकाता

दुकान कपड़े की, धंधा कुछ और, अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़े…

दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में चलाया जा रहा था गोरखधंधा
less than 1 minute read
दुकान कपड़े की, धंधा कुछ और, अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़े...
दुकान कपड़े की, धंधा कुछ और, अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़े...

कोलकाता

कोलकाता के कस्बा इलाके में बुटिक की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कस्बा थाना क्षेत्र के नस्कारहाट के रायपाड़ा इलाका स्थित बहुमंजिली इमारत के निचले तल्ले में बुटिक खोल रति महतो नामक महिला पिछले दो महीने से यह गोरखधंधा चला रही थी। स्थानीय लोग अक्सर रति के यहां अलग-अलग महिला एवं पुरुष को आते-जाते देखते थे। इस पर लोगों को संदेह था। लोग जब आवाज उठाते थे तो रति यह कहकर उनकी आवाज दबा देती थी कि उसके कारोबार से अनेक लोग जुड़े हुए हैं। व्यावसायिक कार्य से लोग आते-जाते हैं। हालांकि लोगों को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता था। शनिवार रात कुछ स्थानीय लोग रति के फ्लैट में घुस गए। वहां रंगे हाथ दो ग्राहकों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोरखधंधे की मुखिया रति महतो व मीता ढाली नामक एक महिला तथा दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
24 Nov 2019 09:56 pm
Published on:
24 Nov 2019 09:56 pm