कोलकाता

West Bengal: राज्यपाल ने ममता से मांगी आईपीएस ज्ञानवंत सिंह के खिलाफ जांच की रिपोर्ट

राज्यपाल ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी...
less than 1 minute read
West Bengal: राज्यपाल ने ममता से मांगी आईपीएस ज्ञानवंत सिंह के खिलाफ जांच की रिपोर्ट
West Bengal: राज्यपाल ने ममता से मांगी आईपीएस ज्ञानवंत सिंह के खिलाफ जांच की रिपोर्ट

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। रिजवानुर रहमान हत्याकांड मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह के खिलाफ चल रही जांच की रिपोर्ट राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तलब की है। शुक्रवार को राज्यपाल ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 2008 में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के मुताबिक हाईकोर्ट ने ज्ञानवंत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का निर्देश दिया था। 12 साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अपनी चिट्ठी में राज्यपाल ने लिखा है कि 18 अक्टूबर 2019 को उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी रिपोर्ट तलब की थी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया था। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है और सीएम को यह बताना होगा कि आखिर इस मामले को दबाने की कोशिश क्यों कर रही हैं?

Updated on:
28 Nov 2020 01:22 am
Published on:
28 Nov 2020 01:22 am
Also Read
View All
TMC के चुनाव चिन्ह विवाद पर रितब्रत बनर्जी बोले- ‘100 फीसदी आशावादी हैं’, ECI से मुलाकात के बाद क्या कहा?

बंगाल निकाय चुनाव में BJP अकेले उतरेगी, TMC के बागियों से भी बनाई दूरी, जानें क्या है वजह?

बंगाल में 15 हजार करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेज, CM सुवेंदु अधिकारी ने गिनाईं उपलब्धियां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने पर भड़के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, पुलिस आयुक्त को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

पश्चिम बंगाल में अब विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों का तबादला कर सकेगी शुभेंदु सरकार, विधानसभा में पास हुआ बिल