कोलकाता

PM Modi: मोदी ने क्यों कहा कि भारता का वो इतिहास नहीं, जो हम पास होने के लिए जो पढ़ते हैं

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद, कवि गुरु रवीन्द्रनाथ टैगो, इश्वर चंद्र विद्यासागर, राम मोहन राय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को क्यों किया याद
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 10:50 PM IST
PM Modi: मोदी ने क्यों कहा कि भारता का वो इतिहास नहीं, जो हम पास होने के लिए जो पढ़ते हैं
PM Modi: मोदी ने क्यों कहा कि भारता का वो इतिहास नहीं, जो हम पास होने के लिए जो पढ़ते हैं

पीएम मोदी ने भारती इतिहास लिखने वाले इतिहासकारों पर सवाल खड़ा करने के लिए किसके लेख का किया जिक्र
कोलकाता

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांस्कृतिक केन्द्र में परिवर्तित ओल्ड करेंसी भवन का उद्घाटन किया और कवि गुरू रवीन्द्रनाथ टैगोर सहित बंगाल और देश के महापुरूषों को याद करते हुए आजादी के पहले और बाद के भारतीय इतिहास में कुछ अहम पक्षों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाया।
उद्घाटन समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें हिन्दुस्तान के इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेयता रवीन्द्रनाथ टैगोर के लेख का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ये हम नहीं, कवि गुरु टैगोर ने भी कहा था। वर्ष 1903 के अपने लेख में उन्होंने लिखा था कि भारत का इतिहास वो नहीं है, जो हम पास होने के लिए पढ़ते हैं। सत्ता के लिए पुत्र अपने पिता की हत्या करता रहा, यह भारत का इतिहास नहीं है।

उन्होंने कहा कि टैगोर ने इस बारे में एक उदाहरण देते हुए अपने लेख में कहा है कि तूफान का आना महत्वपूर्ण नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि स्थानीय लोगों ने तूफान से निपटने के लिए क्या किया। इतिहास लिखते समय इतिहासकारों का ध्यान उस समय भारत के लोगों के संघर्ष पर नहीं गया। उन्होंने बंगाल को साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र में विश्व को नेतृत्व देने वाले नायकों को पैदा करने का आह्वान किया।

Updated on:
11 Jan 2020, 10:50 PM IST
Published on: