कोलकाता

पति की मौत से दुखी पत्नी ने की आत्महत्या

- दुखी पत्नी ने आत्महत्या कर ली
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 9:26 PM IST
kolkata
पति की मौत से दुखी पत्नी ने की आत्महत्या

रायगंज . उत्तर दिनाजपुर जिला के हेमताबाद थाना अन्तर्गत बेलाइगां गांव में पति की मौत के बाद दुखी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम पिंकी वैश्य है। खोकन वैश्य काफी दिनों से बीमार था। पति को बचाने के लिए पिंकी ने काफी प्रयास किया था। शनिवार को खोकन की मौत हो गई। इससे पिंकी काफी दुखी थी। रविवार की सुबह उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में दुख की छाया देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पिंकी अपने पति को हर हाल में बचाना चाहती थी जिसका उसने हर सम्भव प्रयास किया था पर उसकी मौत के बाद वह बिल्कुल ही टूट गई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि वह ऐसा भी कुछ कर सकती है। रविवार की सुबह लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा।

सीपीआई (एम) और तृणमूल समर्थकों में संघर्ष, 1 की मौत

कूचबिहार . कूचबिहार के मेखलीगंज ब्लॉक के जमालदेह में तृणमूल व सीपीआई(एम) समर्थकों के बीच संघर्ष होने पर एक की मौत हो गई। इसमें 15 लोग घायल भी हुए हैं। मृतक का नाम रमजान ङ्क्षमजा है। वह सीपीआई(एम) समर्थक के रूप जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार जमालदेह हरीरबाड़ी इलाके में रेललाइन निर्माण के कार्य को लेकर दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसा की घटना घटी। दोनों समर्थकों के मजदूरों में काम को लेकर विवाद शुरू हुआ जो हाथापाई में बदल गया। उसके बाद यह हिंसा का रूप ले लिया। एक दूसरे को लाठी से लोग मारने लगे। मेखलीगंज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर नागरिक परिषद का चिकित्सा शिविर

कोलकाता . सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) की ओर से बेलतला रोड, गरचा, बालीगंज, कोलकाता में 22 वां नि:शुक्ल सामान्य शारीरिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अक्षम रोगियों का नेत्र परीक्षण, बी.पी. मधुमेह, वजन एवं पल्स जांच करके औषधियां व चश्मा दिया गया। अध्यक्ष सुरेश कुमार जालान ने कहा कि परिषद के एमिरेट्स अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया के उत्साह व प्रेरणा के अनुसार कई महीनों से सप्ताह में प्रत्येक रविवार को महानगर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों के लिए नुक्कड़ सामान्य शीरिक चिकित्सा शिविर एवं सप्ताह में तीन दिन खिचड़ी और प्रति दिन शीतल शर्बत तिवरण का आयोजन करके हम सभी को बहुत खुशी हो रही है। संयोजक प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिविर में 155 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें 105 लोगों को चश्मायोग्य और 20 रोगी को आपरेशन की आवश्यकता है जिसे परिषद करवाएगा। सचिव रविशंकर सीकरिया ने कहा कि जरूरतमंद लोगों का लाभ मिल रहा है इसमें चन्द्रप्रकाश सरावगी का सहयोग सराहनीय है। इसके साथ ही सीकर भवन के पास बनवारी लाल मित्तल के सहयोग से मंगलवार, परिषद परिवार के सहयोग से बुधवार एवं फतेहपुर शेखवाटी प्रगति संघ की ओर से शनिवार को 1850 लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। वहीं कमल प्रसाद चौधरी की ओर से गर्मी की दोपहर में 500 से अधिक राहगिरों को शीतल शर्बत पिलाया जा रहा है।

Published on: