कोलकाता

कूड़ेदान की बदबू से खोल नहीं पाते खिड़कियां

कूड़ेदान की बदबू से खोल नहीं पाते खिड़कियां
2 min read
Mar 15, 2020
कूड़ेदान की बदबू से खोल नहीं पाते खिड़कियां
कूड़ेदान की बदबू से खोल नहीं पाते खिड़कियां

कूड़ेदान की बदबू से खोल नहीं पाते खिड़कियां

- डॉ.़ अबनी दत्त रोड का मामला

हावड़ा
हावड़ा नगर निगम के विभिन्न वार्ड के नागरिक कचरे व गंदगी से परेशान हैं। डॉ. अबनी दत्त रोड स्थित कूड़ेदान का कचरा सडक़ तक फैलता है। उसके पीछे कचरे का गोदाम बना दिया गया है। बड़ी बड़ी प्लास्टिक की थैलियों में कचरा बांध कर रखा गया है। बदबू के कारण आस पास के निवासी अपनी खडक़ी नहीं खोल पाते हैं। वहीं डॉ अबनी दत्त रोड से माधवधोष रोड को जोडऩे वाली संकरी गली में कचरा व गंदगी जहां तहां फैली रहती है। राम लाल मुखर्जी रोड में भी जहां तहां कचरा फेंका हुआ है।

क्या कहते हैं लोग
तीन तल्ले पर रहता हूं। दुर्गन्ध वहां तक पहुंचती है। घर में रहना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है।

राकेश साव, स्थानीय निवासी।
कूड़ेदान की वजह से जिंदगी दुश्वार हो जाती है। कई बार स्थानीय पार्षद से शिकायत की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। निगम के अधिकारियों को खुद यहां आकर रहना चाहिए।

प्रेम भारती, स्थानीय निवासी।
कूड़ेदान को हटाने के लिए निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। कोई लाभ नहीं हुआ। आस पास के लोग खिड़कियों को बंद करके रखते है। यहां से राहगीरों को गुजरना मुश्किल हो जाता है।

अनिल खटेर स्थानीय निवासी।

कूड़ेदान की सफाई प्रत्येक दिन होती है। कचरा अधिक होता है इसलिए सडक़ पर आ जाता है।
जुगेश्वर प्रसाद स्थानीय निवासी।

कूड़ेदान हटाने के लिए निगम को, आयुक्त को पत्र दिया गया है। निगम ने अश्वासन दिया है कि कूड़ादान हटाया जाएगा।

- गीता राय पूर्व पार्षद वार्ड नंबर १३, हावड़ा नगर निगम।

कूड़ेदान को हटाने की मांग लेकर महिलाए आईं थीं। उन्हें निगम के तत्कालीन मेयर इन परिषद के सदस्य गौतम चौधरी के पास भेज दिया था। किन कारणों से नहीं हटा इसकी जानकारी नहीं। अब कूड़ेदान हटाने का दायित्व निगम का है।
-अनूप चक्रवर्ती, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर १५ हावड़ा नगर निगम।

इनका कहना है

जल्द ही कूड़ेदान को हटा दिया जाएगा। निगम की प्राथमिकता कूड़ेदान मुक्त हावड़ा बनाने की है। सफाई ठेकेदारों को प्रत्येक दिन समय पर कूड़ेदानों की सफाई का निर्देश दिया गया है।
बिजिन कृष्णा, आयुक्त व प्रशासक हावड़ा नगर निगम।

Published on:
15 Mar 2020 11:59 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पांच विशेष अदालतें बनाने के दिए निर्देश

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, साजिश रचने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

तसलीमा नसरीन की किताब ‘द्विखंडित’ पर क्यों हुआ था इतना विरोध? छोड़ना पड़ा था कोलकाता; 19 साल बाद वापस लौटी

West Bengal Terrorist Arrest : पश्चिम बंगाल में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल: घर से निकले 28.5 करोड़ और 15 किलो सोना, अलमारियों में छिपा था खजाना, डकैती जांच में खुला राज