कोंडागांव

जिला गठन के 6 साल में बदले गए 6 SP, सातवें में इस IPS अफसर को मिला कमान

2013 बैंच के आईपीएस डॉ. पल्लव जिला पुलिस के नये कप्तान होंगे। वर्तमान एसपी सिंह को सेनानी 17 वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम भेजा गया हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 11:39 AM IST
छह साल में बदले गए 6 एसपी, इस जांबाज आईपीएस अफसर को मिला सातवां कमान
छह साल में बदले गए 6 एसपी, इस जांबाज आईपीएस अफसर को मिला सातवां कमान

छह साल में बदले गए 6 एसपी, इस जांबाज आईपीएस अफसर को मिला सातवां कमान
जिला गठन के जितने साल बदले उतने पुलिस अधीक्षक, इस IPS अफसर को मिला सातवां कमान

कोंडागांव. जिले के सातवें पुलिस अधीक्षक के रूप में 2013 बैंच के आईपीएस डॉ.अभिषेक पल्लव जिला पुलिस के नये कप्तान होंगे। वर्तमान एसपी आशुतोश सिंह को सेनानी 17 वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम भेजा गया हैं। इससे पहले भी एसपी सिंह एसटीएफ की कमान संभाल चुके हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह में दो दफे हुये माओवादी घटना से भी जोड़कर इनके स्थांनतरण को देखा जा रहा हैं। ज्ञात हो कि जिला बने अभी महज छह बरस ही हुए हैं और छह एसपी बदले जा चुके है।

Read More : ग्रामीण ने 5 साल पहले दर्दनाक हादसे को दिया था अंजाम, अब कोर्ट ने सुनाई यह सजा, पढ़ें पूरी खबर

6 साल में बदले गए 6 पुलिस अधीक्षक
कोंडागांव जिला गठन का लगभग 6 वर्ष पूरा हो चुका है। साथ ही यहां पर पुलिस विभाग भी अपना एनिवर्सरी पूरे साल मनाते आ रहा है। इसी तरह छह साल पूरे होने के बाद अब वर्तमान पुलिस अधीक्षक का तबादला सेनानी छसबल कबीरधाम हो गया है। वहीं इनके स्थान पर 2013 बैच के आईपीएस अफसर डॉ. अभिषेक पल्लव को इस अंदरूनी क्षेत्रों में कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More : भैरमगढ़ पुलिस ने 9 वारंटी सहित 12 नक्सलियों को पकडऩे में दिखाई बहादुरी, पढ़ें खबर

नए पुलिस अधीक्षक को कमान सौंपा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले में बीते महीने भर से अलग-अलग थाना इलाके में नक्सली अपने मंसूबे को पूरा करने अपनी उपस्थिति दर्ज करा बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर भी इस जिले में नए पुलिस अधीक्षक को कमान सौंपा गया है। फिलहाल नए पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने वाले आईपीएस अफसर डॉ. अभिषेक पल्लव को इलाके की गंभीरता को समझना पड़ेगा।

सड़क निर्माण में लगी वाहनों को आग के हवाले
जिले में इसके बाद वे अपनी सक्रियता दिखा सकेंगे। ज्ञात हो कि इस जिले के अंदरूनी इलाकों में भी नक्सलियों की वारदात होती रहती है। बीते कुछ दिनों पहले ही मर्दापाल इलाके में नक्सलियों ने भारत बंद के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सड़क निर्माण में लगी वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

Updated on:
15 Dec 2017, 11:39 AM IST
Published on: